{"_id":"5ac3c7414f1c1bc8618b53f7","slug":"91522779969-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश सूची में नाम नही होने से अभिभावक नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश सूची में नाम नही होने से अभिभावक नाराज
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। बरियाघाट स्थित बीएसए कार्यालय पर कुछ लोगों द्वारा हंगामा किया गया। साथ ही कर्मचारियों संग अभद्र व्यवहार भी किया गया। ये गरीब बच्चों के प्रवेश सूची में नाम शामिल नही होने से नाराज थे। मामले की जानकारी होने पर वासलीगंज चौकी प्रभारी शशिकांत यादव पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। उन्होंने कहा कि कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिला बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा गरीब बच्चों का प्रवेश कानवेँट स्कूलों में कराने की कवायद की जा रही है। नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के तहत 682 अभिभावकों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। जिसमें से बीते दिनों 402 बच्चों की सूची को बीएसए कार्यालय पर चस्पा किया गया। सूची को देखने के लिए अभिभावकों की भीड़ उमड़ रही है। इसके साथ ही दूसरे चरण के लिए फार्म अभिभावकों द्वारा जमा किया जा रहा है। मंगलवार को सूची से वंचित कुछ अभिभावकों द्वारा नाराजगी जताते हुए हंगामा मचाया गया। वासलीगंज चौकी प्रभारी शशिकांत यादव ने मय फोर्स पहुंचकर मामले को संभाला और अभिभावकों को समझाया कि चयन लाटरी सिस्टम द्वारा लखनऊ से हो रहा है। तब जाकर लोग मानें।