{"_id":"5a2d80794f1c1ba7668b9394","slug":"91512931449-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल से होता है शारीरिक व मानसिक विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल से होता है शारीरिक व मानसिक विकास
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पड़री। विकास खंड पहाड़ी के पड़री स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रांगण परिसर में रविवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सक्तेशगढ़ की टीम ने पड़री को हराया।
मुख्य अतिथि व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने फीता काट कर लीग मैच का उदघाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से हाथ मिला कर परिचय प्राप्त किया। कहा कि खिलाड़ी खेल को खेल भावना से खेले। कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। लीग मैच पड़री व सतेशगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें सक्तेशगढ़ की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओवरों में 166 रन बनाया। जवाब में खेलने के लिये उतरी पड़री की टीम दस ओवरों में 129 रनों पर सिमट गई। जिससे सक्तेशगढ़ की टीम 37 रन से विजयी हुई। जिसमें मैना ऑफ दी मैच सतेशगढ़ के समीर रहे। इस मौके पर पंचदेव सिंह उर्फ नाहक सिंह, कृष्ण कुमार अग्रहरी, राजेश कुमार सोनकर, संतोष, राजू सिंह, अनुज अग्रहरी, लल्लू, कन्हैया यादव, बंटी मोदनवाल, दादू सिंह, सानू सिंह, राम प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
उधर, राजगढ़ के देवपुरा में आदर्श युवा क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन भी विधायक ने किया। उन्होेंने कहा कि प्राथमिक स्तर पर विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिता को शुरू कराया गया है, जिससे बच्चों का समुचित विकास हो सके।