फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   कांग्रेस से माता प्रसाद, भाजपा से राजेश ने किया नामांकन

कांग्रेस से माता प्रसाद, भाजपा से राजेश ने किया नामांकन

Fri, 10 Nov 2017 11:58 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस से माता प्रसाद, भाजपा से राजेश ने किया नामांकन

विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर निकाय चुनाव के अंतिम दिन मिर्जापुर नगर पालिका से कांग्रेस प्रत्याशी माता प्रसाद दूबे तथा नगर पंचायत कछवां से भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार सहित तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया। कांग्रेस प्रत्याशी भारी संख्या में समर्थकों के जुलूस संग नामांकन करने पहुंचे। अंतिम दिन नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद पर मिर्जापुुर में दो, चुनार में तीन, अहरौरा में दो और नगर पंचायत कछवां में एक सहित कुल आठ उम्मीदवारों ने नामांकन किया। जुलूस के दौरान समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। जिसको नियंत्रित करने में पुलिस बल को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम सदर न्यायालय परिसर में नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के अध्यक्ष पद का नामांकन गुरूवार को जारी रहा। आरओ एसडीएम सदर अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि अंतिम दिन कांग्रेस से माता प्रसाद दूबे और निर्दल प्रत्याशी जावेद आलम ने नामांकन किया। इस दौरान सहायक आयुक्त लोकेंद्र कुमार और बीडीओ पहाड़ी भावना यादव मौजूद रहीं। नामांकन के दौरान राजेशपति त्रिपाठी, डा. राजेश मिश्रा, ललितेशपति त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी, चुनमुन शुक्ला, राजेश नारायण तिवारी, दयाशंकर पांडेय आदि मौजूद रहे। कछवां नगर पंचायत के आरओ एसडीएम लल्लन राम ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के राजेश कुमार ने नामांकन किया। इस दौरान एआरओ नीरज दूबे और अमित कुमार मिश्र मौजूद रहे। नगर पंचायत कछवां के सभासद पद के आरओ उदयवीर सिंह ने बताया कि सभासद पद के लिए 20 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। इस दौरान एआरओ विजय नाथ द्विवेदी और सलिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

चुनार संवाददाता के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से मंसूर अहमद, अपना दल से अख्तर अली तथा निर्दल विजय वर्मा ने नामांकन किया। चुनार के आरओ सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि सदस्य पद हेतु अंतिम दिन 48 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। वहीं अहरौरा नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए अपना दल से शकील अहमद और निर्दल बेबी ने नामांकन किया। अहरौरा की आरओ सविता यादव ने बताया कि सदस्य पद के लिए 20 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदस्य को 65 ने किया नामांकन
मिर्जापुर। सदर तहसील में अंतिम दिन मिर्जापुर नगर पालिका परिषद के सभासद पद के लिए 65 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। आरओ विनोद कुमार ने बताया कि वार्ड एक से पांच में 11, आरओ राजेश कुमार दूबे ने बताया कि वार्ड छह से 10 तक में 11, आरओ रत्नाकर सिंह ने बताया कि वार्ड 11 से 15 में 10, आरओ विनोद कुमार जायसवाल ने बताया कि वार्ड 16 से 20 में नौ, अनय कुमार मिश्र ने बताया कि वार्ड 21 से 25 में छह, आरओ संजय कुमार ने बताया कि वार्ड 26 से 30 में पांच, वार्ड 31 से 34 के आरओ सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि चार और वार्ड 35 से 38 के आरओ मुकेश कुमार सारंग ने बताया कि नौ और कुल मिला कर 65 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

स्नातक हैं माता प्रसाद
मिर्जापुर। नगर पालिका मिर्जापुर से अध्यक्ष पद के कांग्रेस से दावेदार माता प्रसाद दुबे ने शुक्रवार को नामांकन किया। वह स्नातक और बीएड हैं। उनके खाते में दो लाख 47 हजार रुपये जमा हैं। हांलाकि उनके पास न तो वाहन है और न ही कोई शस्त्र है। नामांकन के दौरान अब्दुल वहीद, शत्रुधन केसरी, छोटे खान, अर्चना चौबे आदि मौजूद रहे। कछवां नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से राजेश कुमार ने नामांकन किया। उन्होंने लगभग एक करोड़ की संपत्ति की घोषणा ककिया है। इंटरमीडिएट उर्त्तीण हैं। उनके पास भी न तो वाहन और न ही हथियार है। इस दौरान मझवां विधायक सुचिश्मिता मौर्य, अखिलेश सिंह, संदीप सिंह, दीपक उमर, संतोष सिंह, मझवां, कृष्ण कुमार सिंह, हरिओम रस्तोगी, जगदीश, पवन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed