फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   नहरों में पानी नही छोड़ने पर नाराज गामीणों ने किया प्रदर्शन

नहरों में पानी नही छोड़ने पर नाराज गामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 24 Aug 2017 12:31 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
नहरों में पानी नही छोड़ने पर नाराज गामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

जमालपुर। क्षेत्र मे बारिश न होने से किसानों के सामने धान की फसल को बचाने का संकट पैदा हो गया है । प्रकृति के इंतजार में किसानों की फसल सूखने लगी है। वर्षा न होने से अब लोगों की आस सिर्फ नहरों पर टिकी है ,लेकिन नहरों व नालों की दशा अत्यंत खराब होने के कारण किसान परेशान हैं। नाराज किसानों ने बुधवार को हसौली ग्राम पचायत के विक्सी से भभौरा मार्ग पर आवागमन रोक कर प्रदर्शन तथा जमकर नारेबाजी की। किसान तत्काल नहरों में पानी छोड़ने की मांग कर रहे थे।

जमालपुर ब्लॉक में नहरों की बदहाल स्थिति के कारण, सिंचाई के लिए पानी टेल तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है वहीं विभाग के अधिकारी हाथ पर हाथ रख कर मौन हैं। टेल के ऊपर के किसान नहरों की कटिंग करके ऊपर पानी को बांध कर टेल तक नहीं पहुंचने दे रहे हैं। नहरों की देखरेख के लिए रखे गये बेलदार कभी नहरों पर नही जाते हैं। साफ-सफाई न होने से पानी टेल तक नही पहुंच पा रहा है, जबकि साफ-सफाई के नाम पर करोड़ो रुपये विभाग हजम कर जाता है। क्षेत्र के सिकंदरपुर माइनर, चौकिया माइनर, भकरौध माइनर, भाईपुर माइनर बेलहर राजवाहा, जमालपुर माइनर, जोगवा बुधवार माइनर आदि नहरों की दशा अत्यंत खराब है। विभाग के प्रति लोगों में आकोश बढ रहा है। नहर का पानी टेल तक न पहुंचने कारण जगह जगह नहर में बनी कटिंग है। यह काम ऊपर बैठे किसान खुद करते हैं। विभाग में नहर रखवाली करने वाले कर्मचारी कमीशन के चक्कर मे ऊपर नहर बंधवा देते हैं जिसके कारण टेल तक पानी नहीं जा पा रहा है। किसानों ने लगभग आधे घंटे तक सड़क जाम कर प्रशासन विरोधी नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ देर तक आवागमन बाधित रहा। किसानों ने जिलाधिकारी से नहर का पानी छोड़ने तथा टेल तक पहुंचाने की मांग की है। जाम लगाने वालों में कैलाश बियार सुरेन्द्र दुबे लाची लालमनि राकेश दूबे कुमारी चन्द्र केश राम अधीन सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed