फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   दखीनहिया पोखरी पर भू-माफियाओं की गड़ी नजर

दखीनहिया पोखरी पर भू-माफियाओं की गड़ी नजर

Tue, 05 Feb 2019 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
दखीनहिया पोखरी पर भू-माफियाओं की गड़ी नजर
कछवां। पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत में स्थित तालाबों और पोखरों का अतिक्रमण किया जा रहा है। जगह-जगह हुए अतिक्रमण के चलते तालाब अस्तित्व विहीन हो गए हैं। नगर पंचायत में कुल सात तालाब मौजूद हैं, जिनमें मात्र दखीनहिया पोखरी ही बची हुई है। इस पर भी भू-माफियाओं की नजर लगी हुई है।
विज्ञापन

छह तालाब भले ही कागजों पर दर्ज हों पर मौके पर बिल्कुल गायब हो चुके हैं। नगर पंचायत में विकास प्राधिकरण गठन होने के बाद भी नगर पंचायत द्वारा अभी तक अतिक्रमण के खिलाफ कोई समुचित कार्रवाई न किए जाने से अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। नगर के दखीनहिया तालाब का सरंक्षण नहीं होने से तालाब के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। स्थिति यह है कि तालाब की सफाई नहीं होने से उसकी गहराई प्रतिवर्ष घट रही है। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा मिट्टी पाटकर कब्जा किया जा रहा है जिससे तालाब सिकुड़ता जा रहा है। तालाब की जमीन पर अधिकांश लोगों द्वारा घर और मकान बना लिया गया है। तालाबों और पोखरी को यदि संरक्षित कर उसका सौंदर्यीकरण करा दिए जाए तो नगर की सुंदरता के साथ ही क्षेत्र में पानी की समस्या से भी कुछ हद तक निजात पाई जा सकती है।
विज्ञापन


अतिक्रमण का मामला नगर पंचायत के संज्ञान में है। अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी की गई है। जल्द ही अभियान चलाकर तालाबों को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा। - विनीत कुमार श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत, कछवां
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed