फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बटन दबाकर योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

बटन दबाकर योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

Mon, 04 Feb 2019 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
बटन दबाकर योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
मिर्जापुर। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को मंडल के तीनों जिलों के लिए रविवार को 185 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
विज्ञापन

महंत शिवाला स्थित कार्यक्रम स्थल पर बटन दबाकर डिप्टी सीएम व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसमें 108 करोड़ की लागत से बना भटौली पक्का पुल शामिल है। पुल के निर्माण पर 74 करोड़ व एप्रोच मार्ग पर 34 करोड़ की लागत आई है। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री ने 12 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 33 विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। इनमें मिर्जापुर, सोनभद्र व संत रविदास नगर के विकास कार्य शामिल हैं। अधिकतर कार्य संपर्क मार्ग से संबंधित हैं। शास्त्री सेतु से भारी वाहनों को न गुजरने देने की समस्या पर कहा कि इस समय पुल की स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए भारी वाहनों का आवागमन बाधित किया गया है। देखेंगे कि इसमें क्या किया जा सकता है। अधिकारियों से कहा गया है कि वह पुल की निरंतर समीक्षा करते रहें।
विज्ञापन

इनसेट
इनका किया लोकार्पण
- भटौली पुल लागत, 108 करोड़।
- कोन विकास खंड को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला मार्ग, लागत एक करोड़ एक लाख।
- विजयपुर-भटेवरा-भारतगंज मार्ग का नवीनीकरण, लागत 58 लाख।
- लखरिया गौड़ा मार्ग, लागत 34 लाख।
- झिंगुरा से मुल्हवां बिंद बस्ती, चपउर मार्ग, लागत 61 लाख रुपये।
- जमालपुर में छातों के ग्राम सभा के पास गड़ई नदी पर पुल, लागत एक करोड़ 72 लाख रुपये।
सोनभद्र में
- शिवपुर खैरवा से अतरौंवा संपर्क मार्ग, लागत एक करोड़ 53 लाख रुपये।
- आरजी रोड- सुसरधारा मार्ग, लागत एक करोड़ 28 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed