फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   आबादी बाहूल्य में जल्द होगा सीसी रोड का निर्माण

आबादी बाहूल्य में जल्द होगा सीसी रोड का निर्माण

Tue, 30 Oct 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
आबादी बाहूल्य में जल्द होगा सीसी रोड का निर्माण
मिर्जापुर। जिले के आबादी बाहुल्य क्षेत्रों के कई संपर्क मार्ग जलभराव के कारण अक्सर क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। यह हाल किसी एक जिले के एक बाजार का नहीं है, बल्कि हर जगह अमूमन यही स्थिति देखने को मिलती है। ध्वस्त संपर्क मार्गों की समस्या से अब जल्द निजात मिलेगी। प्रमुख संपर्क मार्गों पर पड़ने वाले 22 आबादी क्षेत्र-बाजारों में जल्द ही सीसी रोड का निर्माण होगा। इसके लिए अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी आशीष पटेल ने सीएम को पत्र भेजा था। सीएम ने इसेे प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी के पास भेजा। प्रमुख सचिव ने निर्माण के लिए विभाग से इस्टीमेट तैयार करने को कहा है।
विज्ञापन

बारिश के मौसम में जनपद के अधिकांश इलाकों के कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव होने से सड़कों की दशा बद से बदतर हो जाती है। गड्ढायुक्त ध्वस्त संपर्क मार्गोँ से गुजरना राहगीरों व ग्रामीणों के लिए कष्टदायक साबित होता है। खस्ताहाल संपर्क मार्गों से निजात दिलाने के लिए अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल ने विगत दिनों मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था। सीएम ने पत्र को सचिव लोक निर्माण विभाग के पास भेजा और प्रमुख सचिव ने सीसी रोड निर्माण के लिए विभाग से स्टीमेट तैयार कराने को कहा है। सीसी रोड बनने वालों में कछवां से राजा तालाब मार्ग सहित जिगना से हरगढ़, इमिलिया चट्टी से नरायनपुर वाया भुड़कुड़ा-रूपौंधा, इमिलिया चट्टी-शेरवां वाया अदलहाट, ड्रमंडगंज-हलिया, पड़री बाजार, पड़री-दाढ़ीराम, लालगंज बाजार, खानजादीपुर-भुड़कुड़ा वाया रानीपुर, अदलहाट-देवरिला वाया ओड़ी, बेलहर माईनर रामपुर मोड़-जमालपुर, रानीबाग से जमालपुर, बड़भुइली, ढेलवासपुर, ककरहीं वाया ढेबरा, चुनार नगर से भग्गल की मड़ई वाया जलालपुर-नकहरा, कैलहट जलालपुर वाया बगहीं, नई बस्ती बघेड़ा एनएच-सात से धरम्मनपुर वाया चंदापुर, खरका से अघवार, पाहों से विदापुर वाया डोमनपुर-धनैता, बगहां से डोमनपुर वाया हांसीपुर, सीखड़ से खैरा बाजार तथा सिरसी से नीबी पुल वाया कोलना मार्ग प्रमुख है। आशीष पटेल ने बताया कि उक्त सभी मार्ग पूरी तरह जर्जर और गड्ढायुक्त हैं जिस पर पैदल चलना भी कष्टकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed