{"_id":"5ba3eafc867a557ffa24649a","slug":"81537469180-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास निर्माण में तेजी लाए वीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास निर्माण में तेजी लाए वीडीओ
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त न की जाएगी। ये बातें गुरुवार को साप्ताहिक बैठक के दौरान खंड विकास अधिकारी सिटी नीरज दुबे ने कहीं।
उन्होंने ग्राम पंचायत व विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास के तहत 25 दिन पूर्व जारी प्रथम के बाद दूसरी किश्त जारी कर दिए जांए। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न की जाएगी। बीडीओ ने कहा वर्ष 2017-18 में किही कारणों से अधूरे आवासो को प्रत्येक दशा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत सचिवों की क्लास लेते हुए कहा कि खराब प्रगति वाले ग्राम पंचायत एवं विकास अधिकारियों के खिलाफ मनरेगा एक्ट के तहत कार्रवाई किए जाएंगे। केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत अभियान के तहत उन्होंने ग्राम पंचायत व विकास अधिकारियों से कहा कि कम से कम हप्ते में एक दिन अपने संबन्धित ग्राम पंचायतो में मौजूद हो सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाए जांए। बैठक में चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, मूलचंद यादव, कौशलेन्द्र राय, शशिकांतधर द्विवेदी, सुजीत कुमार, सौरभ यादव आदि ग्राम पंचायत एवं विकास अधिकारीगण मौजूद रहे।