{"_id":"5b22ad954f1c1bf36e8b7f0a","slug":"81528999317-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिब्बे में बम की आशंका में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिब्बे में बम की आशंका में मचा हड़कंप
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़री। थाना क्षेत्र के पैड़ापुर चौकी अंतर्गत गढ़ैया नाला के पास गुरुवार की सुबह लगभग आठ बजे राजधर बिंद के मकान के पीछे खेत में बच्चों द्वारा खेलने वाले लोहे के डिब्बे को विधिवत सुतली व डोरे से बांध लपेटकर रखे जाने से ग्र्र्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गया। डिब्बे में बम होने की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पैड़ापुर चौकी इंचार्ज ने बम डिस्पोजल टीम के साथ मिलकर जांच की। बताया कि केवल बम नहीं केवल डिब्बा था।
गढ़ैया नाला के पास राजधर बिंद का मकान है। राजधर के मकान के पीछे खेत है। सुबह तकरीबन आठ बजे राजधर ने खेत में सुतली और डोरी से बंधा डिब्बा देखा तो डर गया और इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने बम की आंशका से चौकी इंचार्ज पैड़ापुर को सूचना दी। पुलिस बम डिस्पोजल टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच की पाया कि भोला जर्दा का खाली डिब्बा था। तब जाकर ग्रामीणों का भय समाप्त हुआ। इसके बाद टीम वहाँ से वापस चली गई।