फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   हादसे से गढवां पतेर गांव में पसरा सन्नाटा

हादसे से गढवां पतेर गांव में पसरा सन्नाटा

Mon, 11 Dec 2017 11:57 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
हादसे से गढवां पतेर गांव में पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
राजगढ़। भदौहा तिसुही के गांव के पास सोमवार की भोर में ट्रैक्टर-ट्रक की भिड़ंत में एक ही गांव में नौ लोगों की मौत की खबर लगते ही गांव में मातम छा गया। तीन बस्तियों में चूल्हे तक नहीं जले। लोग पूरे दिन घटना स्थल और पोस्टमार्टम हाउस में डटे रहे।

मड़िहान थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव के तीन बस्ती के ग्रामीण हंसी खुशी ट्रैक्टर पर सवार होकर गोपाल के नाती के मुंडन में शरीक होने चुनार के शीतला धाम जा रहे थे, कि मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर भदौहा के पास ट्रक ट्रैक्टर में हुई जबरदस्त टक्कर से नौ लोगों के काल के गाल में समा जाने से गांव के तीनों बस्तियों में सन्नाटा पसर गया। दिन भर गांव में रोना पीटना होता रहा। चूल्हा जलाने को कौन कहे लोग सुबकते हुए मरने वालों के साथ बिताए गए समय की बात करते रहे। वहीं कुछ लोग घर वालों के वापस आने का इंतजार कर रहे। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की रात में ही किसको चलना है सब तय हो गया था, सभी लोग समय पर राधेश्याम पटेल के घर भोर में ही पहुंच गए थे। मटिहानी निवासी आनंद पटेल अपना ट्रैक्टर लेकर बहन के घर के लिए रवाना हुआ। महिलाएं देवी गीत गाते हुए माता के धाम के लिए निकली कि एक घंटे बाद ही भदौहा के पास हादसा हो गया। इससे पूरा गांव गमगीन हो गया। गढ़वा गांव के कोहरान बस्ती की चमरू की पत्नी मुन्नी देवी और उसकी बहू मंजू की मौत होने पर कोहरान बस्ती के लोग मायूस हो हैँ। वहीं यादव बस्ती के श्याम मुरारी की मौत होने पर इस बस्ती के लोग दुखी हैं। पटेल बस्ती के लोग राधेश्याम व गोपाल के परिवार को खोजने में जुटे रहे। चंदा पुत्री रामपूजन अपनी मां मंजू का शव देख दादी को खोजने लगी। दादी को न पाकर व बौखला गई। मां और दादी को इधर-उधर खोजती रही लेकिन उसकी कोई सुन नहीं रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed