{"_id":"59e259584f1c1bda538b756b","slug":"81508006232-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर से रंगमोहन कराकर गबन किया जा रहा है स्वच्छता अभियान का पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर से रंगमोहन कराकर गबन किया जा रहा है स्वच्छता अभियान का पैसा
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। जहां एक तरफ शासन प्रशासन स्वच्छता को लेकर रात दिन एक किए हुए है और लोगों को खुले में शौच मुक्त करने की अपील कर रहा है। वही ब्लॉक मुख्यालय के गांव विजयपुर में व्याप्त गंदगी स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ा रही है। रंगरोगन करके पैसा हड़पा जा रहा है।
मां शीतलाधाम में नवरात्रि के समय के बाद भी ग्रामीणों के अलावा दूर दूर से भक्त दर्शन पूजन करने आते हैं लेकिन मंदिर परिसर में भी गंदगी की अंबार है। विजयपुर के बाजार, गली, मुहल्ला या सड़क जहां भी देखिए गंदगी मिलेगी। स्कूल शौचालय व तिलोई में बना सामुदायिक शौचालय भी अपनी दशा पर आंसू बहा रहे हैं। तिलोई में बना शुलभ शौचालय निष्प्रयोज्य है। यहां पर बाहर से ताला लटका है और अंदर गंदगी पड़ी है। स्वच्छता अभियान का धन हड़पने के लिए बाहर से रंगरोगन करा दिया गया है। ग्रामीणों की माने तो रंगरोगन मरम्मत व हैंडपंप बनवाने के नाम पर काफी खेल हुआ जो जांच से ही पता चल सकता है। ग्राम प्रधान मनोज कुमार का कहना है चार सफाई कर्मचारी हैं। ग्राम पंचायत की जनसंख्या काफी है और कई मोहल्ले हैं। सफाई कर्मी कम हैं। उन्होंने कहा कि जिस स्कूल का शौचालय खराब है, नया बनवाया जाएगा। गांव के लोग गंदगी में रहने व दुर्गंध युक्त रास्ते से आने जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन