फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   आयुक्त ने स्टेडियम व महिला पालिटेक्निक का किया निरीक्षण

आयुक्त ने स्टेडियम व महिला पालिटेक्निक का किया निरीक्षण

Wed, 23 Aug 2017 12:15 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
आयुक्त ने स्टेडियम व महिला पालिटेक्निक का किया निरीक्षण

विज्ञापन
मिर्जापुर। आयुक्त मुरली मनोहर लाल ने मंगलवार की शाम चार बजे निर्माणाधीन स्टेडियम व महिला पालीटेक्निक पर कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। स्टेडियम में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के जनपद में न रहने की शिकायत पर नाराजगी जताई। अफसरों से कहा कि वे जमीन पर काम करें। केवल कागजों पर काम करने से बात नहीं बनेगी।
उन्होंने कहा कि तीरंदाजी, तलवारबाजी, एथलेटिक तथा बालीवाल की खेल सामग्री विभाग से पत्राचार कर मंगवाई जाए। अधिकारियों ने बताया कि तीरंदाजी व तलवारबाजी के कोच की नियुक्ति जनपद में कर दी गई लेकिन खेल सामग्री नहीं हैं। उपक्रीड़ा अधिकारी ने बालीवाल व एथलेटिक्स की उपलब्धियों का बखान किया तो कमिश्नर ने कहा कि केवल गुणगान से काम नहीं चलेगा। युवा प्रतिभावाओं को आगे बढ़ाए। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी श्रीभगवान राय से बड़े हाल के टीनशेड की मरम्मत कराने, बिजली की वायरिंग दुरुस्त कराने और बल्ब आदि लगवाने को कहा।
विज्ञापन

निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन के बारे में बताया गया की 2010 के बाद रिवाइज स्टीमेट के बाद प्राप्त तीन करोड़ 97 लाख प्राप्त धनराशि में से तीन करोड़ 96 लाख व्यय किया जा चुका हैं। ग्राउंड को समतल कराया जा चुका है। फटी दीवारों को देख आयुक्त द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई तथा पत्रावली को लेकर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी व निर्माण एजेंसी को तलब किया गया। इसके बाद आयुक्त द्वारा राजकीय पालीटेक्निक परिसर में निर्माणाधीन महिला पालीटेक्निक भवन का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीएसी तथा संयुक्त विकास के द्वारा सीमेंट, बालू के प्रतिशत व ईट तथा सरिया के माप को देखा गया जो स्टीमेट में दिए गए मानक के अनुसार सही पाया गया। आयुक्त ने कहा कि गुणवत्ता बनाये रखते हुए समय सीमा के अन्दर निर्माण कार्य पूरा किया जाये। संयुक्त विकास आयुक्त राजीव वनकटा, पीडी डा. हरिचरन सिंह साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed