{"_id":"a57b9ad7843ba642c77130b50231b1b2","slug":"7265-left-the-science-test-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"7265 ने छोड़ी विज्ञान की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7265 ने छोड़ी विज्ञान की परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sat, 27 Feb 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की शुक्रवार को हुई हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा में पांच परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। वहीं कड़ाई के चलते 7265 परीक्षार्थियों ने विज्ञान की परीक्षा छोड़ दी।
साथ ही 1108 छात्र-छात्राएं चित्रकला की परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुए।
शुक्रवार को पहली पाली में विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 48 हजार 955 छात्रों के सापेक्ष 7265 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। विज्ञान की परीक्षा में 41 हजार 690 छात्र ही परीक्षा में शामिल हुए हैं।
नगर के बसंत इंटर कालेज में केंद्र व्यवस्थापक ने एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा। वहीं छानबे के पारसनाथ इंटर कालेज मनिकठा में जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व में सचल दल ने एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा।
विज्ञापन
इसी तरह छानबे के सुखदेव सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवराजपुर में तीन परीक्षार्थियों को केंद्र व्यवस्थापक ने नकल करते पकड़ा। इंटरमीडिएट चित्रकला की परीक्षा में 8212 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
जिनमें से 7104 परीक्षार्थी ही परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 1108 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
कछवां संवाददाता के अनुसार डीआईओएस के सचल दल ने श्रीगांधी विद्यालय, पं. लोकपति त्रिपाठी इंटर कालेज और जीजीआईसी कन्या में निरीक्षण किया।
जीजीआईसी की प्राचार्य गीता सिंह ने बताया कि सचल दल को निरीक्षण के दौरान कोई परीक्षार्थी नकल करते नहीं मिला। परीक्षा शुचितापूर्ण हो रही है।