फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   एसपी के न पहचानने पर बिफरे विधायक, लौटे वापस

एसपी के न पहचानने पर बिफरे विधायक, लौटे वापस

Thu, 28 Feb 2019 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
एसपी के न पहचानने पर बिफरे विधायक, लौटे वापस
मिर्जापुर। एसपी अमित कुमार से मिलने उनके दफ्तर पहुंचे नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र और मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल नाराज हो गए। पूर्व सूचना के बाद पहुंचे दोनों विधायकों को एसपी ने नहीं पहचाना। कुछ देर खड़े रहने के बाद जब एसपी की ओर से बातचीत की कोई पहल नहीं की गई तो विधायक तुरंत वापस लौट गए। बाद में एसपी के पीआरओ ने विधायकों को मनाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं लौटे। दरअसल दोनों विधायकों के एसपी कार्यालय पहुंचने पर पीआरओ ने परिचय नहीं कराया जिससे ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई। दोनों विधायकों ने दोपहर 12 बजे एसपी को फोन कर बताया था कि वह कुछ देर में उनके कार्यालय मिलने आएंगे। करीब डेढ़ बजे दोनों विधायक एसपी कार्यालय पहुंचे और सीधे एसपी के कक्ष में प्रवेश कर गए। इसके बाद विधायक कुछ देर तक एसपी के सामने खड़े रहे लेकिन एसपी ने उन्हें नहीं पहचाना। इस दौरान कार्यालय में मौजूद एसपी के पीआरओ ने भी परिचय नहीं कराया। ऐसे में दोनों विधायक नाराज होकर बाहर निकल गए। एसपी अमित कुमार का कहना है कि दोनों विधायकों से वह पहले कभी नहीं मिले। दोनों लोगों ने अपना परिचय भी नहीं बताया और चले गए। वहीं, विधायक रमाशंकर पटेल का कहना है कि एसपी को उनके कार्यालय पहुंचने की सूचना पहले ही दे दी गई थी। उनकी ओर से जन प्रतिनिधियों का सम्मान नहीं किया गया। सीएम से इसकी शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed