{"_id":"5c5dd7a3bdec220c1b13fc21","slug":"71549653923-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी विभाग ने जिले को किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी विभाग ने जिले को किया अलर्ट
विज्ञापन
मिर्जापुर। सहारनपुर में जहरीली शराब पीने से हुई 11 लोगों की मौत की घटना को देखते हुए आबकारी विभाग ने जिले को अलर्ट कर दिया है। समस्त अधिकरियों को निर्देशित किया गया है कि कही पर भी अवैध शराब बनाने की शिकायत मिलती है तो वहां छापेमारी कर आरोपियों के विरुद्घ कार्रवाई की जाए। इसमें किसी प्रकार लापरवाही नहीं बरती जाए जिससे जनपद में कोई भी व्यक्ति जहरीली शराब की चपेट में नहीं आ सके।
बता दें कि सहारनपुर में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत हो चुकी है। इसकी खबर लगते ही शासन और प्रशासन में हलचल मच गया है। अधिकारी परेशान हो गए हैं। मामले की जानकारी होने पर जिला आबकारी अधिकारी नीरज दूबे ने अधिकारियों को सतर्क कर दिया है। तीन टीमें गठित कर अवैध शराब बनाने एवं ब्रिकी करने वालों के विरुद्घ कार्रवाई का निर्देश दिया है। आबकारी अधिकारी ने टीमों को निर्देशित किया है कि जनपद में जहां कही भी अवैध शराब बनाए जाने की सूचना मिल रही है वहां छापेमारी कर आरोपियों के विरुद्घ कार्रवाई किया जाए। भटिठयों को तोड़ दी जाए। साथ ही उपकरण को जब्त कर लिए जाए।
इनसेट
इन स्थानों पर बनाई जा रही है अवैध शराब
बता दें कि जनपद के शहर कोतवाली के बिसुंदरपुर, सारीपुर, कजरहवां का पोखरा, पक्का पोखरा, तरकापुर, महुवरिया, कटरा कोतवाली में बरौधा कछार, बथुआ, महंत शिवाला, बसही, सबरी, देहात कोतवाली हनुमान पड़रा, भरुहना, आमघाट, अघौली, धौरुपुर, बरकछा, नेवढ़िया, मसारी, लालगंज और राजगढ़ में कंजड़ बस्ती, हलिया, पड़री, जमालपुर, चुनार, अदलहाट, अहरौरा, कछवां, चील्ह, विंध्याचल, जिगना, आदि स्थानों पर धड़ल्ले से अवैध शराब बनाने की सूचनाएं मिलती रही हैं। शयहां से शराब बेेची भी जा रही है।
विज्ञापन
इनसेट
वर्ष 2010 में जहरीली शराब पीने से हुई थी 23 की मौत
वर्ष 2010 में ग्राम पंचायत के चुनाव के दौरान मतदाताओं को धड़ल्ले से शराब पिलाते समय चील्ह थाना के बल्ली परवा और देहात कोतवाली क्षेत्र के नेवढ़िया इलाके में जहरीली शराब पीने से 23 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 50 से अधिक लोग बीमार हो गए थे। इतनी बड़ी संख्या में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत होने पर शासन प्रशासन में हड़कंप मच गया था। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक के सत्यनारायण ने पूरे जिले में अवैध शराब बनाने एवं ब्रिकी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई कराई थी।
वर्जन
जिलेभर को अर्लट कर दिया गया है। जनपद में अवैध शराब को बनाने एवं बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए टीमे गठित कर दी गई है। नीरज दूबे, जिला आबकारी अधिकारी