फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   दूसरे दिन गांव में बीमार लोगों की स्थिति सुधरी

दूसरे दिन गांव में बीमार लोगों की स्थिति सुधरी

Wed, 15 Aug 2018 01:32 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन गांव में बीमार लोगों की स्थिति सुधरी
राजगढ़। विकास खंड राजगढ़ के ग्राम पंचायत पड़रवा एवं धुरकर डायरिया पीड़ितों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दूसरे दिन दवाएं दीं। स्वास्थ्य कर्मियों ने दूसरे दिन भी मरीजों को दवाई वितरित करते हुए पानी में क्लोरीन एवं ब्लीचिंग डालकर पीने की सलाह दी। मंगलवार को टीम ने पड़रवा प्रधान के साथ मरीजों से बातचीत कर उन्हें एहतियात बरतने की सलाह दी गई। धुरकर गांव में पानी को उबालकर एवं छानकर पीने को कहा गया। टीम प्रभारी डा. पीके यादव ने बताया कि बकहर नदी की वजह से पानी का जलस्तर बढ़ जाने से ऊपर का गंदा पानी हेंडपंपों से निकलने लगा है। उसकी रोकथाम हेतु सभी ग्रामीण गांव में ही रखे गए क्लोरीन की गोली एवं ब्लीचिंग पाउडर का प्रयोग पाइप के जल में करें ताकि संक्रमण से बचाया जा सके। टीम ने बताया कि रविवार को दूषित पानी पीने से 25 लोग डायरिया की चपेट में आ गए थे। इन्हें सीएचसी राजगढ़ एवं जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जानकारी होने पर पहुंची टीम ने गांव में लोगों को इलाज करते हुए लोगों को क्लोरीन की दवा एवं दवाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed