{"_id":"5b71d20c42c7923042303c0a","slug":"71534185996-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण जाम के झाम से घंटो जूझते नजर आए राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण जाम के झाम से घंटो जूझते नजर आए राहगीर
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। सावन के सोमवार को कांवरियों की भीड़ और रूट डायवर्जन के चलते पूरे जिले में जाम की समस्या बनी रही। मिर्जापुर से रीवा, और्राई, इलाहाबाद और मिर्जापुर- सोनभद्र मांग पर घंटों जाम लगा रहा जिससे वाहन चालक परेशान रहे। जाम में फंसे विद्यार्थी, व्यापारी आदि को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शास्त्री सेतु पर लगी लंबी जाम के कारण छोटे-बड़े वाहनों सहित यात्री जाम में फंसे रहे।
सावन के सोमवार को भीषण जाम के दौरान मिर्जापुर-रीवां मार्ग, मिर्जापुर-औराई मार्ग, मिर्जापुर- इलाहाबाद मार्ग, मिर्जापुर-सोनभद्र एवं मिर्जापुर-रीवां मार्ग सहित पूरे नगर की सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आई। कई स्थानों पर यातायात पुलिस के नहीं होने से जन-मानस घंटो भीषण जाम से जूझते नजर आए। जिगना संवाददाता के अनुसार शनिवार शाम से ही मिर्जापुर-इलाहाबाद मार्ग पर भयंकर जाम लगने से राहगीरों एवं यात्रियों सहित माल वाहक वाहनों को असुविधा का सामना करना पड़ा। वाहनों को गैपुरा मे रोक दिए जाने से रन्नोपट्टी तक छोटे-बड़े वाहनों की करीब दस किलोमीटर तक लंबी कतार लग गई थी। मोहनपुर के पास सुबह जाम लग जाने के कारण कई बसें व छोटे वाहन दो घंटा फंसे रहे। बाइक वाले तो पगडंडियों के सहारे किसी तरह गंतव्य को गए। शास्त्री सेतु से गोपीगंज व औराई तक जाम लगने से छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। मार्गों पर भीषण जाम के लगने से जहां मरीज समय से अस्पताल नहीं पहुंच पाए, वहीं स्कूली बच्चों सहित आम राहगीरों व यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले के प्रमुख मार्गों पर यातायात पुलिस की तैनाती नहीं होने से यात्री घंटो जाम के झाम से जूझते नजर आए। नगर के प्रमुख चौराहों व मार्गों पर सुबह के समय ही लगे भीषण जाम लगने से स्कूली बच्चों को असुविधा का सामना करना पड़ा, वहीं राहगीर भी घंटो जाम में फंसे रहे। सावन के सोमवार के चलते शिव भक्तों को भी शिवालयों जाने में जाम में फंसना पड़ा।