फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   वाटर रिचार्जिंग से ही होगा पेयजल समस्या का निदान

वाटर रिचार्जिंग से ही होगा पेयजल समस्या का निदान

Tue, 03 Apr 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
वाटर रिचार्जिंग से ही होगा पेयजल समस्या का निदान
मिर्जापुर। जिला पंचायत सभागार में प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री स्वतंत्र प्रभार महेंद्र सिंह ने सोमवार को इलाहाबाद और विंध्याचल मंडल में पेयजल समस्या और उसके निराकरण की समीक्षा की। प्रभारी मंत्री ने सबसे पहले जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करके क्षेत्र की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहाकि सबसे पहले जल स्तर को बनाए रखने की जरूरत है। छोटी छोटी नदियों की सफाई करके उसमें पानी लाए जाने की जरूरत है। साथ ही वाटर रिचार्जिंग की व्यवस्था करने को कहा।
विज्ञापन

ग्राम्य विकास मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी मंडलों में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए तात्कालिक और दीर्घकालिक व्यवस्था की जाएगी। गर्मी के दिनों में सभी लोगों को पानी उपलब्ध कराना हमारा दायित्व है। मंडलों में रिबोर योग्य हैंडपंपों को तत्काल रिबोर कराया जाए। इसी प्रकार पहाड़ी क्षेत्रों में टैंकरों से भी पानी आपूर्ति की जाए। कहा कि क्षेत्र के तालाबों को 15 अप्रैल से भरने की कार्रवाई सिंचाई विभाग द्वारा प्रारंभ कर दिया जाए। इलाहाबाद मंडल के फतेहपुर ओर इलाहाबाद में टैंकरों की कमी को देखते हुए तत्काल क्रय करने का निर्देश दिया। भदोही सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने भदोही के पानी की समस्या और उसके निराकरण की जानकारी दी। पानी की समस्या के बारे में जानकारी देते हुए विधायक भुपेश चौबे, अनिल कुमार मौर्य सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने सोनभद्र के धंधरौल बंधा से नगरीय क्षेत्रों को जोड़कर पानी आपूर्ति कराने की सलाह दिया। सोनभद्र के जनप्रतिनिधियों ने बताया कि पठारी क्षेत्र होने के कारण बोरिंग सफल नही हो पा रहा है। इसके लिए पत्थर काटने वाली मशीन उपलब्ध कराने की मांग की। नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, छानबे राहुल प्रकाश कोल, मझवां सुचिश्मिता मौर्य ने क्षेत्र में पेयजल समस्या और उसके निराकरण की जानकारी दी। विधायक ने धंधरौल से बरकछा तक सोन नदी से जोड़कर पानी आपूर्ति करने की सलाह दी। इसी प्रकार बाण सागर का पानी लोवर खजुरी, अपर खजुरी, अदवा तथा मेजा डैम के माध्यम से नदियों में छोड़े जाने का सुझाव दिया। फतेहपुर विधायक दिलीप सिंह यादव ने क्षेत्र में 21 पेयजल परियोजनाओं को दुरूस्त कराने की मांग किया। विधायक जहानाबाद और नगर विकास राज्य ने अपने क्षेत्र की समस्या के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इटावा ब्रांच घाटमपुर बांध को 32 किमी बढ़ाने पर चर्चा किया। रानीगंज विधायक धीरज कुमार ने शासन से अनुमोदित 100 हैंडपंपों की मांग किया। विधायक इलाहाबाद यमुना नीलम कांवरिया ने ओवर हेड टैंक बनवाने की मांग किया। विधायक कोरावं ने धनावल ग्राम समूह पेयजल योजना की मरम्मत कराकर चालू कराने की मांग किया। इलाहाबाद आयुक्त आशीष कमार गोयल ने बताया कि ग्रामीण पेयजल योजना के तहत तालाबों को जोड़ा जाएगा। मनरेगा तथा पेयजल को संयुक्त रूप से कार्य करने की सलाह दिया। बताया कि इलाहाबाद में 57 टैंकर उपलब्ध है।
विज्ञापन

मिर्जापुर। जिला पंचायत सभागार में प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री स्वतंत्र प्रभार महेंद्र सिंह ने अधिकारियों संग बैठक करके पेयजल समस्या और उसके निदान के लिए किए जा रहे कार्यो की जानकारी ली। कहा कि अभियान चलाकर सभी को पानी मुहैया कराए। जिलाधिकारी प्रतापगढ़ द्वारा पेयजल परियोजना के बारे में सही जानकारी नही देने पर असंतोष जताया। कहा कि जल निगम द्वारा गलत रिपोर्ट दिया गया है। इसका पुन: सत्यापन कराकर पुन: सुझाव मांगें। ग्राम्य विकास मंत्री ने जिलाधिकारी मिर्जापुर बिमल कुमार दुबे, सोनभद्र अमित कुमार सिंह आदि को निर्देश दिया कि पेयजल योजना के तहत जल निगम की रिपोर्ट का भौतिक सत्यापन करा ले। जिससे शासन को भेजा जा सके। उन्होंने कहा कि बरसात कम होने के कारण सिंचाई और पेयजल की समस्या बढ़ेगीञ। इलाहाबाद मंडल में दो लाख 30 हजार 359 इंडिया मार्का दो हैंडपंप लगाए गए है। वहीं विंध्याचल मंडल में एक लाख 23 हजार नौ हैंडपंप लगाए गए है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप पेयजल योजना को जल्द से जल्द लागू किया जाए। इसके लिए नगरीय क्षेत्र की तरह निर्धारित पेयजल शुल्क भी लगाया जाएगा। जिससे आपरेटर और मरम्मत का कार्य उसी शुल्क से कराया जा सके। उन्होंने बताया कि 351 परियोजनाओं को एक वर्ष के अंदर चालू कराने का कार्य किया गया है। इलाहाबाद मंडल में 86 पाइप परियोजनाओं में 36 को चालू कराया गया है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए आयुक्त और जिलाधिकारी विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित करके जागरूक करें। जल संरक्षण के लिए पौधरोपण कार्यक्रम चलाया जाए। इस दौरान मंडलायुक्त विंध्याचल मुरली मनोहर लाल और इलाहाबाद आशीष कुमार गोयल ने पेयजल उपलब्धता के लिए कराए जा रहे कार्यो की विस्तार से जानकारी दिया। बैठक में सीडीओ प्रियंका निंरजन, सोनभद्र रामाश्रय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed