{"_id":"5a1b0d5b4f1c1b3c3d8ba01e","slug":"71511722331-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़ा धाम में शहरहवा मेला में उमड़ेगा भक्तों का रेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़बड़ा धाम में शहरहवा मेला में उमड़ेगा भक्तों का रेला
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। गड़बड़ा धाम में रविवार रात्रि से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। सोमवार को लगने वाला शहरहवा मेला में खिलौने, चाट व अन्य दुकानें सज गई हैं। सुरक्षा के पुलिस फोर्स तैनात की गई है। सफाई के बंदोबस्त किए गए हैं लेकिन घाट पर महिलाओं के वस्त्र बदलने के लिए चेजिंग रूम नहीं बनवाया गया है
सेवटी नदी के तट पर स्थित गड़बड़ा गोकुल गांव में स्थित मां शीतला के धाम में शहरहवा मेले में मध्य प्रदेश के अलावा पड़ोसी जिलों से भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। मेला क्षेत्र में खाने, पीने, प्रसाद, खिलौने आदि की दुकानें सज गई हैं। मंदिर प्रबंधन की ओर से मंदिर परिसर में दर्शनार्थिर्यों के लिए बैरीकेडिंग कराई गई और मंदिर से सेवटी नदी तक लाउडस्पीकर लगावाए गए हैं। ब्लाक के 40 सफाईकर्मी लगाए गए हैं। पीने के पानी के लिए ब्लाक से दो टैंकरों की ब्यवस्था की गई है। साथ ही दो टंकी और एक समरसेबल पंप भी लगावाया गया है। महिला सुलभ कांप्लेक्स की रंगाई कराई गई है। ठंड को ध्यान में रखकर ग्राम प्रधान द्वारा मेला परिसर में अलाव की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम, एक एंबुलेंस एवं डॉक्टर की टीम मेला में मौजूद रहेगी। सेवटी घाट की सीढ़ियां छतिग्रस्त हैं और चेंजिंग रूम भी नहीं बनाया गया है।
मेले में सुरक्षा के लिए आठ उपनिरीक्षक, 16 हेड कांस्टेबल, 40 कांस्टेबल, छ: महिला कांस्टेबल, छह ट्रैफिक पुलिस, एक प्लाटून पीएसी एवं एक फायर टेंडर बाहर से बुलाई गई है। इसके आलावा स्थानीय पुलिस ड्रमंडगंज व मतवार चौकी की पुलिस मेला में तैनात रहेगी। सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी मंदिर प्रबंधक ज्ञानचंद शुक्ला व प्रकाश चंद शुक्ला का कहना है कि वालेंटियर भी लगाए गए हैं और सीसीटीवी कैमरे भी।