{"_id":"597f77c54f1c1bd41b8b4590","slug":"71501525957-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली घर खंगाल कर चोरों ने नगदी समेत चार लाख के जेवर उड़ाये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली घर खंगाल कर चोरों ने नगदी समेत चार लाख के जेवर उड़ाये
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी में बीती रात चोरों ने छत के रास्ते घर उतर कर हलिया में लेखपाल के पद पर कार्यरत जयशंकर ओझा पुत्र प्रेमशंकर ओझा के घर में रखी आलमारी तोड़ कर दो लाख रुपये नकद व लगभग दो लाख के आभूषण चुरा लिए। जयशंकर ने चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दी।पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच करने में जुटी रही।
हलिया में तैनात लेखपाल जयशंकर कुल देवता की पूजा में सम्मिलित होने के लिए रविवार को अपने गांव बहुवार नरायनपुर परिवार समेत गए थे। रविवार की रात चोरों को घर में ताला लटकने से इसकी भनक लग गई कि घर में कोई नहीं है। चोरों ने घर के सभी रास्तों से घर के अंदर प्रवेश करने की कोशिश की लेकिन सभी जगह ताले बंद होने के कारण वह अंदर नहीं जा सके। अंत में चोरों ने दूसरे की छत के सहारे लेखपाल जयशंकर के घर के अंदर प्रवेश किया। घर को खाली देख चोरों ने इत्मीनान से चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर में रखी अलमारी का ताला तोड़ कर उसमे रखा दो लाख रुपये नगद तथा दो लाख रुपये मूल्य के स्वर्ण आभूषण चुरा लिया।लेखपाल जयशंकर जब घर से लौटे तो घर का ताला खो लकर अंदर गए, देखा कि आलमारी का लॉक टूटा हुआ है।उन्हें शंका हुई कि कहीं चोर तो नहीं आए थे। जब अलमारी के अंदर रखा सामान गायब देखा तो उसके होश उड़ गए।उन्होंने चोरी की सूचना कटरा पुलिस को दी।पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाँच पड़ताल किया लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। भुक्तभोगी ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है। गौरतलब है कि जिला मुख्यालय से लेकर कैलहट तक चोरों ने आतंक मचाया हुआ है। पुलिस छोटी मोटी चोरी की घटनाओं पर ध्यान नहीं देती है जिससे चोरों का हौसला बुलंद है।