फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   नगर में आज रोड शो करेंगी प्रियंका

नगर में आज रोड शो करेंगी प्रियंका

Fri, 17 May 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
नगर में आज रोड शो करेंगी प्रियंका
मिर्जापुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी 17 मई को नगर में रोड शो करेंगी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मायावती और चौधरी अजित सिंह सपा प्रत्याशी रामचरित्र निषाद के समर्थन में जनसभा करेंगे। प्रियंका वाराणसी एयरपोर्ट से हेलीकाफ्टर से सुबह 10.05 पर रवाना होंगी। उनका हेलीकाफ्टर अष्टभुजा पहाड़ी पर उतरेगा। वहां से कार द्वारा नगर में आएंगी और रोड शो करेंगी। डंकीनगंज से शुरू रोड शो बेलतर, गिरधर का चौराहा, खजांची का चौराहा, साईं मंदिर चौराहा होते हुए संकटमोचन मंदिर पर संपन्न होगा। वहीं पहाड़ी विकास खंड के अघवार के मैदान में 17 मई को दोपहर 12 बजे प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, पूर्व सीएम अखिलेश् यादव व पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही राज्यसभा सांसद सतीश मिश्रा भी इस सभा में शामिल होंगे। मायावती वाराणसी से मिर्जापुर के लिए हेलीकाफ्टर से आएंगी और दोपहर 12 बजकर पांच मिनट पर सभास्थल पर पहुंचेंगी। दोपहर 12 बजे अजीत सिंह पहुंचेंगे। इसी प्रकार सतीश मिश्रा भी 12 बजकर पांच मिनट पर सभास्थल पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed