फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   संपूर्ण समाधान दिवस: 2

संपूर्ण समाधान दिवस: 2

Tue, 01 Jan 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस: 2

विज्ञापन
मिर्जापुर। संपूर्ण समाधान दिवस पर जिले के चारो तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मंगलवार को इस आयोजन पर चारो तहसीलों को मिलाकर कुल 280 प्रार्थनापत्र आए जिनमें अधिकारियों की मदद से मात्र 17 मामलों के मौके पर निस्तारण किए गए।
चुनार में आयोजित संपूर्ण समाधान में जिलाधिकारी अनुराग पटेल व पुलिस अधीक्षक विपीन मिश्र ने लोगों की फरियादें सुनीं। जिलाधिकारी ने पिछले मंगलवार को आयोजित समाधान दिवस में आए मामलों की समीक्षा की। लंबित मामलों को चार दिन के अंदर निस्तारित करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस पर अधिकांश मामले अवैध कब्जा व पैमाइश से जुड़े रहे। डीएम ने अभियान चलाकर अवैध कब्जा व पैमाइश वाले मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में रामदुलार व जैसराम पाल निवासी गौरहां ने शिकायत की कि विद्युतीकरण के लिए संबंधित अवर अभियंता की मांग पर तीस हजार रुपये दिए गए। लेकिन अभी तक विद्युतीकरण को लेकर जेई आनाकानी कर रहा है। डीएम ने एसडीएम को गांव में पहुंचकर लोगों के बयान दर्जकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसी तरह से विद्याशंकर व सत्यदेव निवासी पचेवरा ने बताया कि गांव के कुछ दबंग किस्म के लोगों ने जबरन बबूल का पेड़ काटकर बेच दिया। श्यामलाल निवासी रुपौधा ने पीएम आवास व सिरसी निवासी मो.अली ने अतिक्रमण खाली कराने संबंधी शिकायत की। सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी, एसडीएम सुरेंद्र बहादुर सिंह, एआर कॉपरेटिव रत्नाकर सिंह, डीपीआरओ सीआर जायसवाल समेत अन्य जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर तहसील मेें उपजिलाधिकारी आशुतोष दुबे की अध्यक्षता में तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल आए 97 प्रार्थना पत्रों में मौजूद अधिकारियों की मदद से उन्होंने पांच मामलों का निस्तारण मौके पर कर दिया। शेष मामलों के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर तहसीलदार सदर मृत्युंजय सिंह समेत समस्त तहसील एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। मड़िहान में अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व राजितराम प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 45 प्रार्थना पत्र आए। इनमें दो मामलों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार सुनील कुमार, नायब तहसीलदार सुप्रिया चतुर्वेदी, पूर्ति निरीक्षक विनोद कुमार तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे। लालगंज में उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में आए 66 मामलों में तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों के लिए टीम बनाकर निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर तहसीलदार करमेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार प्रभु नाथ यादव, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed