फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   कार्यकारिणी सदस्य ने दक्षिणी परिसर का किया निरीक्षण

कार्यकारिणी सदस्य ने दक्षिणी परिसर का किया निरीक्षण

Wed, 19 Sep 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
कार्यकारिणी सदस्य ने दक्षिणी परिसर का किया निरीक्षण
मिर्जापुर। बीएचयू कार्यकारिणी परिषद के सदस्य व सब्जी वैज्ञानिक डा. अरुण कुमार सिंह ने मंगलवार को बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दक्षिणी परिसर में हो रहे विकास कार्य तथा कृषि वैज्ञानिकी में उपलब्धियों की जानकारी ली। उन्होंने पर्यावरण संतुलन के लिए परिसर को और हरा-भरा बनाने का प्रयास करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

डा. अरुण कुमार सिंह ने परिसर में स्थापित पशु चिकित्सा तथा पशु विज्ञान संकाय का भ्रमण किया और विकास कार्यों की सराहना की। पशु विज्ञान संकाय को पशुधन विकास एवं पशु चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि बताया। इस दौरान आचार्य प्रभारी प्रो. रामादेवी निमन्नापल्ली तथा पर्यावरण विज्ञान के पाठ्यक्रम समन्वयक प्रो. आरके मल्ल ने राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। डा. सिंह परिसर में संचालित एमएससी टेक पर्यावरण विज्ञान के छात्र-छात्राओं से मिले और उन्हें पर्यावरण संतुलन तथा जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डा. राजेश सिंह, एमएससी टेक पाठ्यक्रम के सहायक प्राध्यापक डा. अनिल कुमार पांडेय, विजय कृष्ण, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed