फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मंदिरों में उमड़ी भीड़, खूब लगे बम-बम भोले के जयकार

मंदिरों में उमड़ी भीड़, खूब लगे बम-बम भोले के जयकार

Tue, 14 Aug 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
मंदिरों में उमड़ी भीड़, खूब लगे बम-बम भोले के जयकार
पंचमुखी महादेव की पूजा करते लोग
मिर्जापुर। सावन के तीसरे सोमवार को नगरीय इलाकों सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और कांवरियों ने जलाभिषेक किया। इसके अलावा मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जहां रूद्राभिषेक होता रहा। श्रद्धालुओं ने माला-फूल व बेलपत्र, शमी पत्र, दूध-दही, भांग-धतूरा, शहद चढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

श्रावण मास के तीसरे सोमवार पर शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। बम-बम भोले के जयकार से श्रद्घालुओं ने पूरे माहौल को शिवमय बना दिया। सावन के तृतीय सोमवार को भक्तों ने भगवान शिव के अर्धनारीश्वर रूप की पूजा की। भगवान अर्धनारीश्वर को खुश करने के लिए- ऊं महादेवाय सर्व कार्य सिद्घि देहि-देहि कामेश्वराय...मंत्र से 11 माला का जप कर सुख-समृद्घि की कामना की। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को देवाधिदेव के दरबार में दर्शन-पूजन सहित जलाभिषेक एवं रूद्राभिषेेक करने के लिए शिव श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा। व्रती महिलाओं व पुरुष भक्तों ने शिव दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्घि की कामना की। नगर में स्थित श्री ताड़केश्वर नाथ महादेव, श्री पंचमुखी महादेव्र, श्री नागेश्वर महादेव, श्री आनंदेश्वर महादेव, श्री टाटेश्वर नाथ महादेव, बाबा बूढ़े नाथ महादेव जी के मंदिरों में तड़के से ही शिव भक्तों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था, जो देर शाम तक अनवरत चलता रहा। अल- सुबह से ही शिव मंदिरों की रौनक देखते ही बन रही थी। बड़ी संख्या में बाबा भोलेनाथ के मंदिर पहुंचे नर-नारियों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। मंदिरों के बाहर शिव भक्तों के कारण महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग कतार बनाए गए थे, जिससे भक्तों को किसी प्रकार की असुुविधा का सामना न करना पड़े। नगर क्षेत्र के शिवालयों में देर शाम तक भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा, वहीं मंदिरों में उमड़ी भक्तजनों की भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

विंध्याचल क्षेत्र के शिवालयों में श्रावण मास के तृतीय सोमवार को शिवलिंग पर विधि-विधान से रूद्राभिषेक, दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक करने को शिव भक्तों का रेला लगा रहा। शिवपुुर स्थित श्री रामेश्वरम् महादेव, कंतित स्थित श्री कंतितेश्वर महादेव, रामगयाघाट स्थित श्री भूतेश्वर महादेव, गजिया स्थित दुग्धेश्वर महादेव, बावली चौराहा स्थित बाबा बूढ़ेनाथ महादेव, रोडवेज के समीप स्थित श्री नंदेश्वर महादेव, विंध्याचल मंदिर परिसर में विराजमान श्री पंचमुखी महादेव जी सहित कई अन्य शिवालयों पर भोर से ही दर्शन-पूजन का क्रम चलता रहा। शिवभक्तों ने बड़े भक्ति भाव से गंगा जल, दुग्ध-दही, बेलपत्र, शमी की पत्ती, शहद से शिवलिंग का अभिषेक कर मंगल कामना की। घंटा-घड़ियाल, शंख, नगाड़ा और बम-बम भोलेनाथ के जयघोष से पूरा शिव मंदिर परिसर गुंजायमान हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरायनपुर। बजरंगदल प्रखण्ड जमालपुर के सैकड़ों बाइक सवार कार्यकर्ता सोमवार को रैपुरिया स्थित गंगा घाट से गंगा जल लेकर जगेश्वर नाथ चकिया मे जलाभिषेक करने के लिये रवाना हुए। जिलाध्यक्ष बजरंगदल रामचन्द्र शुक्ला ने बताया कि प्रमुख देव स्थानों पर सामूहिक दर्शन पूजन व जलाभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष डा.जयदीप सिह ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे भारत मे चलाया जा रहा है। इन बाइक सवार भक्तों का यात्रा छोटा मिर्जापुर से शुरू किया गया जो गंगाजल लेने के बाद मुख्य मार्ग से होते हुए प्रसिद्ध शिव मन्दिर जगेश्वर नाथ मे जलाभिषेक करेगे। साथ चल रहे कार्यकर्ता बाइकों पर झंडा लगाकर गगन भेदी नारा लगाते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर कुलदीप मिश्रा, संतोष प्रजापति, विकास जायसवाल, गोपाल केशरी, डा. तेजनरायन सिंह, अभय, बाबु कुशवाहा, अजय आदि तमाम लोग साथ चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed