फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सेवादल पाटी की रीढ़: भगवती चौधरी

सेवादल पाटी की रीढ़: भगवती चौधरी

Mon, 30 Jul 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
सेवादल पाटी की रीढ़: भगवती चौधरी
मिर्जापुर। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक लालजी देशाई के आह्वान पद नारघाट स्थित शहीद उद्यान में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री और जनपद प्रभारी उषा चौबे और मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भगवती चौधरी सहित सेवा दल के पदाधिकारियों द्वारा शहीद उद्यान में ध्वज वंदन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि सेवा दल पार्टी की रीढ़ है। सेेवा दल को मजबूत बनाने की कवादय राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा शुरू कर दिया गया है। प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि सेवादल द्वारा पौधरोपण, स्वास्थ्य शिविर, जन चौपाल के माध्यम से आम जनमानस से जुड़ा जाएगा। जनपद प्रभारी द्वारा सेवादल के कार्यों की सराहना करते हुए उनके कार्यो पर प्रकाश डाला। जिला मुख्य संगठक सेवादल भूपेंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर मुख्य संगठक सेवादल द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री और जनपद प्रभारी उषा चौबे का मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। गुलाबचंद्र पांडेय एवं पूर्व जिलाध्यक्ष माता प्रसाद दुबे ने कहा कि सेवादल के कार्यकर्ता पूरी ताकत से पार्टी को मजबूत करने के लिए संकल्पित है। इस दौरान उर्मिला सिंह पटेल, फूलवंती, गणेश शुक्ला, राजधर दूबे, छोटे खान, जगदीश्वर दुबे, जनार्दन पाठक, रमाकांत गौतम, द्वारिका पाल, रहीश खां, अनिश खां, राकेश भारती, सूरज वर्मा, रमाशंकर निषाद, अवनिश ओझा, दिनेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed