{"_id":"5a8dc0944f1c1b9b248b6556","slug":"61519239316-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं का निराकरण नही होने से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं का निराकरण नही होने से रोष
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक बुधवार को बरिया घाट पर जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई, साथ ही समस्याओं का निस्तारण 10 दिन में नही होने पर होली के बाद धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष ने बीएसए को 13 सूत्री पत्रक सौंपकर जल्द समस्याओं के निदान की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन के दौरान 13 सूत्री मांगों का एक सप्ताह में निराकरण करने का आश्वासन दिया था, परंतु आज 20 दिन के बाद भी न तो भ्रष्टाचार पर लगाम लगा और न ही शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण किया गया। इससे शिक्षकों में रोष है। बैठक में वासु तिवारी, उमाकांत मिश्रा, शान मोहम्मद, इंद्रभूषण राजेंद्र यादव, विंध्येश्वरी तिवारी, प्रेमशंकर मिश्र, सर्वेश मौर्य, सुशील सिंह, अजय पांडेय, पुनीत, ्आशुतोष शुकला ने बीएसए को पत्रक सौंप कर 13 सूत्री समस्या के निराकरण की मांग किया। समस्या का निराकरण 10 दिनों में नही होने पर होली के बाद धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दिया।
विज्ञापन