फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सरकार पूरी पारदर्शिता से हर वर्ग का कर रही विकास: अनुप्रिया

सरकार पूरी पारदर्शिता से हर वर्ग का कर रही विकास: अनुप्रिया

Mon, 23 Oct 2017 12:23 AM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
सरकार पूरी पारदर्शिता से हर वर्ग का कर रही विकास: अनुप्रिया

विज्ञापन
हलिया। सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन प्रोग्राम के तहत सांसद आदर्श गांव ददरी में एक दिवसीय किसान मेला तथा कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल तथा छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की । अनुप्रिया पटेल ने कहा कि केंद्र तथा राज्य की सरकारें पूरी पारदर्शिता के साथ समाज के हर वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही हैं । कृषि अनुसंधान केंद्र बरकछा के कृषि वैज्ञानिक प्रो राम सिंह, डा एसएन सिंह, डा. एसपी सिंह, डा गुरु प्रसाद सिंह ने किसानों को उन्नतिशील, लाभकारी खेती की विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की है । कहा कि प्रदेश में भाजपा अपना दल गठबंधन की सरकार बनने के बाद विकास में तेजी आई है । उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा गरीब परिवार की बालिकाओं की सादी के सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए जाएंगे । जिसका एक निश्चित सीमा तक अधिकांश व्यय भार सरकार वहन करेगी । इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तथा छानबे विधायक ने 16 किसानों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र भी वितरित किया । किसान मेला तथा कृषि प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के 16 स्टाल लगाए गए थे । इस दौरान कृषि विभाग तथा कृषि वैज्ञानिकों द्वारा रवि मौसम में कम सिचाई और कम लागत से अच्छी उपज देने वाली बीज प्रजातियों की जानकारी दी । कार्यक्रम में खेती के अलावा फल, फूल तथा औषधीय खेती के बारे में भी जानकारी दी गई । कृषि निदेशक अशोक उपाध्याय ने किसानों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी पीके सिंह, जिला कृषि अधिकारी पवन प्रजापति, डा एसपी सिंह पटेल, रमाकांत पटेल, रमाशंकर पटेल, कुलदीप पटेल, सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed