फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   59.30 per cent voting

59.30 फीसदी ने किया मतदान

Wed, 14 Oct 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 14 Oct 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
59.30 per cent voting
 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 12 जिला पंचायत सदस्य और 320 क्षेत्र पंचायत सदस्य के सीटों पर मतदान मंगलवार को कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार 59.30 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


जिसमें छानबे में 56, लालगंज में 61 और हलिया में 60.9 फीसदी मतदान हुआ।  छानबे के कुछ बूथों पर मतदाताओं ने वोट पहले ही पड़ जाने की शिकायत की। वहीं छानबे के प्राथमिक विद्यालय धौरहरा पर मतदान के दौरान फर्जी मतदान को लेकर समर्थकों द्वारा पीठासीन अधिकारी और सिपाहियों से मारपीट की गई।
विज्ञापन


मामले की जानकारी होते ही जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार सिंह और एसपी अरविंद सेन मय फोर्स पहुंच गए। जिसके बाद  मामला शांत हुआ।

दूसरे चरण के मतदान में मतदाताओं में उत्साह नहीं दिखा। विकास खंड छानबे, लालगंज और हलिया के बूथों पर मतदाता काफी कम दिखे। विकास खंड छानबे के अपरान्ह डेढ़ बजे तक शिवपुर में बूथ संख्या 13 पर 1190 में से 500 वोट पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अपरान्ह दो बजे तक प्राथमिक विद्यालय घमहापुर में बूथ संख्या 14 पर 731 में से 283 मत, बूथ संख्या 15 पर 907 में से 382 मत और बूथ संख्या 16 पर 696 में से 255 वोट ही पड़े थे। वहीं बूथों पर अपरान्ह दो बजे ही सन्नाटा पसर गया था।


छानबे संवाददाता के अनुसार छानबे क्षेत्र के बूथ 117 पर पर्दा डालकर बूथ बनाने पर एसडीएम सदर रविरंजन ने ग्राम विकास अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा को फटकार लगाई। ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि कल ही बूथ बनाया गया है, रात में चादर को किसी कर्मचारी ने ओढ़ लिया था।

वहीं बूथ संख्या 81 और 82 को पंचायत भवन के एक ही बरामदे में बनाया गया था। इसी तरह बघेड़ा कला के पंचायत भवन में एक ही कमरे में बूथ 98 और 99 बनाया गया था।

जिससे मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद पश्चिम वाहिनी पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोगांव के बूथ 83 और 84 की दिवारों पर कई प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह लगे थे।

हलिया संवाददाता के अनुसार हलिया विकास खंड में पंचायत चुनाव प्राथमिक विद्यालय हथेड़ा में मतदान करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामले की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष यादवेंद्र पांडेय दलबल के साथ पहुंचे।

थानाध्यक्ष ने दोनो पक्षों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया। क्षेत्र में प्रात: सात बजे से मतदान हो शुरू हो गया था। क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरौंधा के बूथ 101 में दोपहर एक बजे तक 877 में  से 280 मत, बूथ 100 में 1098 में से 299 मत, प्राथमिक विद्यालय महुगढ़ी के बूथ 131 में 1023 में से 489 मत पड़ें थेौ। बूथ 133 में 868 में से 442 मत ही पड़े थे।

 जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने क्षेत्र के बटुहरा, बरी, देवरी बाजार, बरौहा, मनिगढ़ा, पिपरा तथा अहुगी आदि के बूथों का निरीक्षण किया।


लालगंज संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय बसहीं में दो बैलेट पेपर गलत जारी हो गया था। मामले की जानकारी होने पर पीठासीन अधिकारी ने निरस्त करके सही बैलेट पेपर जारी किया। क्षेत्र के कठवार, उसका, नैड़ी, बनवा में समाचार लिखे जाने तक मतदान हो रहा था।


संवाददाता के अनुसार प्रात: नौ बजे प्राथमिक विद्यालय तुलसी में बूथ 37 में 502 में से मात्र 72 मत, बूथ 36 में 495 में मात्र 95 मत पड़े थे। उसके प्राथमिक भसड़ा में बूथ 32 में 190, बूथ 31 में 570 में 90, बूथ 29 में 638 में 210 मत पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed