फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   57215 women voters increased in the district, the power of half the population will be visible in the elections.

Mirzapur News: जिले में बढ़ गईं 57215 महिला मतदाता, चुनाव में दिखेगी आधी आबादी की ताकत

Mon, 13 Apr 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
57215 women voters increased in the district, the power of half the population will be visible in the elections.
-अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन में हर विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद विधानसभा क्षेत्रवार अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया है। एसआईआर में महिलाओं ने बढ़चढ़ की भाग लिया। इसका परिणाम यह रहा कि मतदाता सूची में महिला मतदाताओं की संख्या 57215 हो गई। आगामी चुनाव में अब आधी आबादी की ताकत दिखेगी।
जिले में छह जनवरी 2026 को जो ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन किया गया था। उसमें जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल महिला मतदाताओं की संख्या 711825 थी। इसमें छानबे में 145303, नगर में 136472, मझवां में 151527, चुनार में 133544 और मड़िहान में 144979 थी। इसके बाद शुक्रवार को जो अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ। इसमें कुल महिला मतदाताओं की संख्या बढ़कर बढ़कर 769040 हो गई। खास बात यह है कि महिला मतदाताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी किसी एक या दो विधानसभा क्षेत्र में नहीं हुई है जबकि सभी पांच विधानसभा क्षेत्र में बढ़ी है।
विज्ञापन

18 से 19 वर्ष के 23498 मतदाता बने
युवा वर्ग ने भी एसआईआर अभियान में उत्साह दिखाया। 18 से 19 वर्ष की आयु के नये 23498 मतदाता बने। इसमें छानबे विधानसभा क्षेत्र में 4513, नगर में 5450, मझवां में 4557, चुनार में 4702 और मड़िहान विधानसभा क्षेत्र में 4276 मतदाता इस आयु वर्ग के बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला वोटरों की संख्या एक नजर में

विधानसभा क्षेत्र ड्राफ्ट सूची अंतिम सूची बढ़त
छानबे 145303 155715 10412
नगर 136472 151447 14975
मझवां 151527 162822 11295
चुनार 133544 143983 10439
मड़िहान 144979 155073 10094
-----------
कुल 711825 769040 57215
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed