फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   हल्की बूंदाबांदी से वातावरण में फिर से लौटी ठंड

हल्की बूंदाबांदी से वातावरण में फिर से लौटी ठंड

Thu, 28 Feb 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
हल्की बूंदाबांदी से वातावरण में फिर से लौटी ठंड
मिर्जापुर। मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। बुधवार को सुबह तेज हवाएं चलने और आसमान पर काले बादल छाने से मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर बाद करीब 15 मिनट तक बूंदाबांदी भी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा। पारा लुढ़कने से ढंड ने फिर दस्तक दे दी और लोगों को स्वेटर, जैकेट निकालने का विवश कर दिया। हालांकि हल्की बारिश गेंहू की फसल के लिए लाभदायक है लेकिन दलहनी और तिलहनी फसलों को नुकसान हो सकता है। बूंदाबांदी से वातावरण में एक बार फिर से ठंड लौट आई। इधर कई दिनों से तेज धूप होने के कारण दिन में गर्मी बढ़ती जा रही थी। दिन में गर्मी तो होती थी लेकिन रात में ठंड हो जाती थी। इसके बाद बुधवार को सुबह कुछ मौसम ठंडा था लेकिन धूप हुई। दोपहर के 12 बजते- बजते मौसम एकाएक बदल गया। पहले तेज हवाएं चलने लगी। धूल उडने लगी फिर एकाएक आसमान में बादल घिर आए और छिटपुट बूंदे पडने लगी। कुछ ही देर में अंधेरा सा हो गया और हल्की बरसात होने लगी। हालांकि यह बारिश मात्र दस बीस मिनट ही हुई लेकिन सड़कें पूरी तरह से भींग गई। दोपहर के दो बजे से शुरू हुई यह बूंदा बांदी तीन बजे तक जारी रही। कभी बंद हो जाती थी तो कभी हल्की तेज। इसका नतीजा यह हुआ कि जो ठंड जा रही थी वह एक बार फिर से वापस लौट आई। लोग जो दिन में हाफ शर्ट पर आ गए थे फिर से स्वेटर व जैकेट में नजर आने लगे। पशु व मवेशी भी एक बार फिर से शेड ढूंढने लगे। जानकारों का कहना था कि बारिश होना जरूरी था। नहीं तो बड़ी परेशानी हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed