फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   महिला पिंक शौचालय का फीता काटकर किया शुभारंभ

महिला पिंक शौचालय का फीता काटकर किया शुभारंभ

Fri, 02 Nov 2018 11:53 PM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
महिला पिंक शौचालय का फीता काटकर किया शुभारंभ
चुनार (मिर्जापुर)। नगर के दरगाह शरीफ इलाके में दो लाख 94 हजार की लागत से बने महिला पिंक शौचालय का शुभारंभ शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह ने फीता काटकर किया। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत नगर पालिका परिषद द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न 22 स्थानों पर कराए जाने वाले कुल 155 शौचालय के निर्माण के बारे में अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शौचालय के साथ ही महिलाओं के लिए दो गमले का शौचालय तहसील परिसर में व नगर के अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी निर्माण कराया जा रहा है, जो शीघ्र पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर स्वच्छ दिखे इसके लिए जरूरी है कि पॉलिथीन का प्रयोग न करें और कूड़े को जगह जगह रखे गए कूड़ेदान में ही डाले। इस दौरान निरीक्षक मिथिलेश कुमार, शैलेंद्र कुमार, सौरभ प्रकाश सिंह, अजीत कुमार, गौरव पांडेय, राहुल, संदीप, मुख्तार अहमद, राजू यादव, महेश सेठ, मुनीब चौहान, कुंवर सिंह, आयशा, रूकसाना सादिया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed