{"_id":"5ae214244f1c1b87098b67cd","slug":"51524765732-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबूझ हाल में लगी आग, ट्रैक्टर थ्रेसर जलकर नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबूझ हाल में लगी आग, ट्रैक्टर थ्रेसर जलकर नष्ट
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़िहान। थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में शुक्रवार की दोपहर साढ़े 11 बजे अबूझ हाल में आग लगने से खलिहान में रखा लाखों रुपये की गेहूं व चना की फसल जलकर नष्ट हो गई। साथ ही खलिहान में खड़े ट्रैक्टर व थ्रेसर भी आग की चपेट में आने से जलकर नष्ट हो गया। शोरगुल होने पर पहुंचे ग्रामीण किसी आग तरह से आग बुझाने में कामयाब हुए। घटना की जानकारी होने पर तहसीलदार रामजीत मौर्य ने आग से नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए24 घंटे में क्षेत्रीय लेखपाल से रिपोर्ट मांगी है। पटेवर गांव निवासी किसान सूर्यप्रताप सिंह की 24 बीघा जमीन गंगापुर में है। जिसमें गेहूं और चना की फसल बोई गई थी। फसल तैयार होने पर उसे मड़ाई के लिए खलिहान में रखा गया था। बुधवार की रात गेंहू की आधी फसल की मड़ाई करने के बाद सुबह ट्रैक्टर थ्रेसर खलिहान में छोड़कर किसान और मजदूर खाना खाने के लिए घर चले गए। गुरुवार की दोपहर खलिहान में रखा गेंहू व चना की फसल संदिग्ध परिस्थतियों में आग लग गई इससे सारा फसल धू धू कर जलने लगा। बगल में खड़ा ट्रैक्टर थ्रेसर भी आग की चपेट में आ गया। सिवान में आग पकड़ने की जानकारी होने पर किसान मजदूर भागकर खलिहान तक पहुंचे तो सभी की आँखे फटी की फटी रह गई। आखों में आंसू लिए किसान लाचार था। पानी के अभाव में लोग विवश थे। देखते ही देखते आखों के सामने पूरी फसल आग से जलकर खाक हो गई। हालांकि लोगों के प्रयास से मड़ाई का गेंहू व अधजला ट्रैक्टर थ्रेसर बचा लिया गया। आशंका है कि किसी ने खलिहान में जानबूझकर आग लगा दिया है। आग की सूचना मिलते ही तहसीलदार रामजीत मौर्य ने आग से जली फसल की क्षतिपूर्ति के लिए हल्का लेखपाल से चौबीस घंटे में आग से फसल नुकसान की रिपोर्ट मांग लिया है।
विज्ञापन