{"_id":"5adb7ca94f1c1b54098b5c6c","slug":"51524333737-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सक्तेशगढ़ चौकी प्रभारी की तत्परता ने बची चार जिंदगिया,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सक्तेशगढ़ चौकी प्रभारी की तत्परता ने बची चार जिंदगिया,
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। चुनार-राजगढ़ मार्ग पर गोबरदहा गांव के पास शुक्रवार की रात ढाई बजे अनियंत्रित हुई कार तीस फीट गहरी खाई में गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे घायल चार लोगों को निकलवाया। घायलों को निकालते ही कार में धमाका हो गया। अगर समय से घायलों को नहीं निकाला गया होता तो चार लोगों की जान चली जाती।
सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशाही हिनौता गांव निवासी राजकुमार पटेल पुत्र छेदी लाल पटेल शुक्रवार को पत्नी व दो बच्चियों के साथ अपनी वैगनआर कार से वाराणसी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब ढाई बजे राजकुमार शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे कि रास्ते में गोबरदहा के पास उनकी आंख लग गई और कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। कार में सवार राजकुमार पटेल (35) पुत्र छेदी लाल पटेल, उनकी पत्नी प्रियंका (30), बेटा प्रांजल (तीन), बेटी दीपांजली (डेढ़ वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। कार के पीछे आ रहे डीजे चालक ने गाड़ी खा गिरते देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी सक्तेशगढ़ राम नगीना यादव हमराही सतीश यादव के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को बाहर निकलवाकर अस्पताल पहुंचवाया। जैसे ही घायलों को निकाला गया वैसे ही कार में तेज धमाका हुआ और कार जलने लगी। पुलिस की तत्परता से एक परिवार की चार जिंदगी बच गई। घायलों को तत्काल सीएचसी चुनार ले जाया गया जहां प्रियंका की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार से वाराणसी रेफर कर दिया गया।