फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बकरियां चुरा कर भाग रहे चोर पकड़े गए

बकरियां चुरा कर भाग रहे चोर पकड़े गए

Sun, 15 Oct 2017 12:39 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
बकरियां चुरा कर भाग रहे चोर पकड़े गए
विज्ञापन

चुनार। तहसील क्षेत्र अंतर्गत बनइमिलिया गांव से सटे खोरिया इलाके से शुक्रवार की दोपहर चरने के दौरान 21 बकरियों की चोरी कर उसे पिकअप वाहन से लाद कर भाग रहे दो व्यक्तियों को इलाकाई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार की सुबह बनइमिलिया गांव निवासी दानी उर्फ दीनदयाल पुत्र दुखरन पास के ही जंगल इलाके में अपनी 21 बकरियों को चराने के लिए लेकर गया था। बकरियों को जंगल में छोड़ कर वह लकड़ी काटने कुछ आगे चला गया और जब वापस आया तो देखा कि सभी बकरियां गायब थीं। जिसे देखते ही उसके होश उड़ गए। घटना के बारे में तत्काल उसने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस सक्रिय हुई और मामले की तहकीकात में जुटी हुई थी, कि शनिवार को लगभग एक बजे दिन में पुलिस को जरिये मुखबीर से जानकारी मिली कि एक पिकअप वाहन पर काफी बकरियां लदी हुई हैं और वह जमुई की ओर से वाराणसी की तरफ जा रही हैं। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने तत्परता बरतते हुए वाहन का पीछा कर परसोधा रेलवे क्रासिंग के पास चोरी की बकरियों को लेकर भाग रहे पिकअप को रोककर चालक व उसमें बैठे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। पुलिस पूछताछ के दौरान चालक अपना नाम बच्चा थापा पुत्र भगत थापा निवासी ग्राम मलिया सोनभद्र व दूसरे ने निजाम पुत्र जौहर निवासी चुर्क सोनभद्र का होना बताया। बरामद सभी बकरियों को पुलिस ने उसके स्वामी को कोतवाली बुला कर सौंप दिया। और मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed