फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   परंपरागत व हर्सोउल्लास के साथ पूजे गए आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा

परंपरागत व हर्सोउल्लास के साथ पूजे गए आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा

Mon, 18 Sep 2017 12:35 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
परंपरागत व हर्सोउल्लास के साथ पूजे गए आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा

विज्ञापन
मिर्जापुर। पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ रविवार को आदिशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। कल-कारखानों और तकनीकी संस्थानों में प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई और पूजन हुआ। शाम को भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

लोहंदी एसएन आईटीआई में निदेशक राजेश सिंह एवं निदेशिका संध्या सिंह ने मंत्रोच्चार के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। बस्तरा व लोहंदी स्थित कृष्णावती आईटीआई में निदेशिका साधना सिंह ने शिक्षकों के साथ भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया। इसके अलावा सभी कारखानों में पूजन किया गया। ग्रामीणांचलों में भी धूमधाम के साथ पूजन-अर्चना, कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अदलहाट के प्रतिष्ठानों, शिल्पकारों, बुनकरों व औद्योगिक इकाइयों में विश्वकर्मा भगवान की पूजा की गई। सीखड़ में निर्माणाधीन पक्का पुल के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उप परियोजना प्रबंधक एके सिंह ने पूजन व हवन किया। अदलपुरा, मगरहा, सीखड़, खैरा, पाहों आदि स्थानों व विभिन्न कारखानों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों व विश्वकर्मा समाज के लोगों ने पूजन हवन कर प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर भजन-कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कैलहट क्षेत्र में विश्वकर्मा समाज के लोगों और कार्यशालाओं में पूजन किया गया। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। नरायनपुर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। कल कारखानों की साफ सफाई कर झालर से सजाकर विधि विधान के साथ हवन पूजन किया गया। पंप कैनाल नरायनपुर, पावर हाउस नरायनपुर, कोल्ड स्टोरेज नरायनपुर, बैकुंठपुर स्थित भगवान विश्वकर्मा के मंदिर, मोटर मंडी नरायनपुर मे, सब्जी मंडी पूजन हुआ और भजन संध्या का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed