फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   शहीदों की शहादत से प्रेरणा लें युवा: डीएम

शहीदों की शहादत से प्रेरणा लें युवा: डीएम

Mon, 14 Aug 2017 11:51 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
शहीदों की शहादत से प्रेरणा लें युवा: डीएम

विज्ञापन
हलिया। पटेहरा गांव में शहीद केशरी सिंह की प्रतिमा का जिलाधिकारी बिमल कुमार दूबे, छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल तथा कुमाऊं रेजीमेंट के कर्नल बलवीर सिंह झा ने अनावरण किया। सेना के जवानों ने मिलिट्री बैंड की धुन पर सलामी दी। शहीद केशरी सिंह अमर रहे के नारे से पूरा पटेहरा गांव गुंजायमान हो गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि शहीद केशरी सिंह की शहादत से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए । सैनिक वीरगति प्राप्त करने के बाद अपने आश्रितों की सुरक्षा तथा परवरिश का जिम्मा समाज पर छोड़ कर चला जाता है । शहीद केशरी सिंह की पत्नी छोटी कुंअरि ,पुत्रवधू ज्योत्सना सिंह तथा पौत्र अमन सिंह को भरोसा दिया कि प्रशासन उनके परिवार के साथ है। कहा कि शीघ्र ही जिले में सेना की खुली भर्ती आयोजित कराई जाएगी, जिसमें युवाओं को सेना में जाने का अवसर प्राप्त होगा। छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने गांव के लोगों की मांग पर पटेहरा गांव का नामकरण शहीद केशरी सिंह के नाम पर कराने और गांव दोनों प्रवेश द्वारों पर शहीद के नाम पर गेट बनवाने, प्रतिमा स्थल के निकट एक हैंडपंप लगवाने का आश्वासन दिया। कर्नल बलवीर सिंह झा ने कहा कि आप सब की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि शहीद के परिवार को कोई परेशानी न हो। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अनिल कुमार उपाध्याय, त्रिवेणी प्रसाद मौर्य, पूर्व विधायक सूर्यभान, श्यामबहादुर सिंह, छविनाथ चौरसिया, करुणा शंकर मिश्र, मानेन्द्र बहादुर सिंह, डीपीआरओ बालेशधर दूबे, एसडीएम लल्लनराम, एडीएम सिटी, प्रभारी एडिओ पंचायत पीयूष दूबे, अरुण सिंह, अमर बहादुर सिंह रवि सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed