फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   43 students took the exam in English

43 छात्रों ने छोड़ी अंग्रेजी की परीक्षा

Tue, 03 Mar 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 03 Mar 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
43 students took the exam in English

विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं जिले में चार परीक्षा केेंद्रों पर सोमवार से आरंभ हुई। पहले दिन इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। नगर में 43 छात्रों ने अंग्रेजी की परीक्षा छोड़ दी।

 इन केंद्रों पर लगभग 1797 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं अंग्रेजी प्रश्नपत्र के साथ दो मार्च से आरंभ हुई।

बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में लायंस पब्लिक स्कूल, डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, वर्धमान पब्लिक स्कूल और कछवां स्थित पं. राम किंकर विद्यापीठ स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या कंचन ने बताया कि केंद्र पर लायंस स्कूल, एसएन पब्लिक स्कूल, मां त्रिपुर सुंदरी स्कूल छानबे और वर्धमान पब्लिक स्कूल के 12वीं के 587 और 10वीं के 277 सहित 864 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा में 587 परीक्षार्थियों में से 25 ने परीक्षा छोड़ दिया और 256 ने परीक्षा दी।

वर्धमान पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मयंक जैन ने बताया कि केंद्र पर विंध्यवासिनी पब्लिक स्कूल, जयदीप पब्लिक स्कूल और सेंट थामस पब्लिक स्कूल के 10वीं के 70 और विंध्यवासिनी पब्लिक स्कूल तथा डा. एचएस ग्लोबस एकेडमी के 12वीं के 181 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।

अंग्रेजी की परीक्षा में 181 में से दो                 ने परीक्षा दी।

वहीं दो परीक्षार्थियों           ने परीक्षा छोड़ दिया। लायंस स्कूल की प्रधानाचार्य शैल तिवारी ने बताया कि केंद्र पर डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, अंबिका               देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल         पवांरी कला, जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा और प्राइवेट सहित 480 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।


जिसमें से पहले दिन अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में 432 में से 16 छात्र  परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुए। वहीं चौथा केंद्र कछवां स्थित पं. राम किंकर विद्यापीठ स्कूल को बनाया गया है।

परीक्षा केंद्र पर कछवां क्रिश्चियन स्कूल और पं. राम किंकर विद्यापीठ के 202 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed