फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   42558 cases settled through compromise agreement

Mirzapur News: सुलह समझौते से 42558 मुकदमों का निपटारा

Sun, 11 May 2025 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
42558 cases settled through compromise agreement
मिर्जापुर। विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा द्वितीय, अपर जनपद न्यायाधीश संतोष कुमार गौतम, अपर जनपद न्यायाधीश विनय आर्या ने इसका शुभारंभ किया। लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर 42558 मुकदमे निस्तारित किए गए। 6.64 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं, मृतकों के परिजनों और घायलों को 4.10 करोड़ रुपये का प्रतिकर दिलाया गया।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा द्वितीय ने एक आर्बिट्रेशन और एक मिसलिनियस मामले का निस्तारण किया। प्रधान न्यायाधीश संजय कुमार शुक्ल ने वैवाहिक मामलों के 35 मुकदमों का निस्तारण किया। पीठासीन अधिकारी मोटर अधिकरण सत्य प्रकाश ने 63 मोटर दुघर्टना प्रतिकर मामलों का निस्तारण किया। तीन करोड़ 71 लाख 28 हजार रुपये प्रतिकर के रूप में मृतकों और घायलों के परिजनों को दिलाया।
विज्ञापन

स्थायी लोक अदालत चेयरमैन बृजेश नरायण मिश्र ने दो, अपर जिला जज विनय आर्या ने 389, अपर जिला जज आसिफ इकबाल रिजवी ने विद्युत अधिनियम के 75, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गरिमा सिंह ने 1614 मामलों का निपटारा किया। सिविल जज विकास सिंह ने 56, प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पल्लवी सिंह ने 478, सिविल जज अणिमा मिश्रा ने तीन, सिविल जज चुनार ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने तीन मामले निस्तारित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्राम न्यायालय मड़िहान प्रीति ने 103, ग्राम न्यायालय लालगंज जीनत परवीन ने 120 मुकदमों का निपटारा किया। अपर सिविल जज मिना अख्तर ने 80, सिविल जज अभिषेक सिंह ने 104 मुकदमों का निस्तारण किया। नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारियों, तहसीलदार, नायब तहसीलदारों और चकबंदी न्यायालयों में 36775 मामलों का निस्तारण किया गया। नगर पालिका ने 2335, विद्युत निगम के 216, सहायक श्रमायुक्त ने एक, आरटीओ विभाग के 2845, बीएसएनएल के तीन बिलों का निस्तारण किया।




जिला सहकारी बैंक शाखा चुनार से बरकत अली निवासी सरैया सिकंदरपुर ने 55055 का लोन लिया था। 31 हजार जमा कराकर मामला समाप्त कराया गया। कैलहट शाखा से घरभरन विश्वकर्मा निवासी ऐबकपुर ने एक लाख 35 हजार का ऋण लिया था। एक लाख छह हजार 355 रुपये जमा कराकर मामला खत्म कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed