{"_id":"5c2bb0a9bdec2256ac502ef1","slug":"41546367145-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ूड फेस्टिवल में रंगारंग प्रस्तुतियों की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ूड फेस्टिवल में रंगारंग प्रस्तुतियों की रही धूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। रोटरी क्लब मिर्जापुर की ओर से नगर के लालडिग्गी स्थित मिलन पैलेस परिसर में चल रहे चार दिवसीय फूड फेस्टिवल और व्यापार मेला के अंतिम दिन नगरवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। नव वर्ष के प्रथम दिन मेले में पहुंचे लोगों व बच्चों ने अपनी मनपसंद वस्तुओं की खरीदारी की। मेले के आखिरी दिन अलग-अलग फूड स्टालों पर पहुंचे लोगों ने लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। परिधानों की खरीदारी भी की। कार्यक्रम स्थल पर शाम के वक्त आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। रोटरी क्लब मिर्जापुर के अध्यक्ष अविनाश जायसवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी के उद्देश्य अनुरूप ऐसे आयोजनों को आगे भी किया जाता रहेगा। इस दौरान प्रकाश अग्रवाल, गोपी मोहन, बीना गोयनका, अंजू गोयनका, शीला खंडेलल्वाल, रविंद्र नाथ अग्रवाल, रंजना जायसवाल, सुषमा खंडेलवाल, विजय सिंहानियां, जगमीत सिंह, परमजीत कौर, मधु गुप्ता सहित गणमान्य मौजूद रहे।