फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   त्योहार नजदीक होने से मिलावटखोरी का धंधा हुआ तेज

त्योहार नजदीक होने से मिलावटखोरी का धंधा हुआ तेज

Fri, 02 Nov 2018 11:54 PM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
त्योहार नजदीक होने से मिलावटखोरी का धंधा हुआ तेज
मिर्जापुर। दीपावली पर्व जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे नगर सहित जिले के ग्राम्यांचलों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रफ्तार पकड़ती जा रही है। मिलावटी खाद्य सामग्रियों के प्रयोग से लोगों में तमाम बीमारियां घर करती चली जा रही है। त्योहारों के मद्देनजर दूध, खोवा, पनीर एवं छेना सहित मिठाइयों में मिलावट का धंधा तेज हो गया है। भारी मात्रा में खाद्य सामग्री को डंप किया गया है। बावजूद इसके विभागीय अधिकारियों को कोई खबर नहीं है, जबकि खुलेआम मिलावट करने वाले दुकानदारों के पास लाइसेंस भी नहीं है।
विज्ञापन

दीपावली पर्व के मद्देनजर जनपद के हर प्रमुख बाजारों व चट्टी-चौराहों पर मिठाई से लेकर सभी खाद्य सामग्रियों में मिलावट का धंधा तेज हो गया है। मामले की जानकारी होने के बावजूद विभागीय अधिकारी मूकदर्शक बने रहते हैं। दबाव पड़ने पर दो-चार दुकानों पर छापेमारी करके खानापूर्ति करने का काम कर देते हैं, फिर मिलावट का धंधा पूर्व की भांति चलने लगता है। मिलावट की खाद्य सामग्रियों के इस्तेमाल करने से लोगों के स्वास्थ्य पर भी खराब असर पड़ रहा है। मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन से बीमारियों से ग्रस्त लोग झोलाछाप चिकित्सकों की शरण में जाते हैं, जहां जमकर आर्थिक शोषण भी किया जाता है। दीपावली पर्व को देखते हुए बाजार में इन दिनों एक विशेष किस्म का पाउडर बिक रहा है, जिसको खोवा में मिलाकर वजन बढ़ाया जा रहा है। इतना ही नहीं सरसों के तेल में भी खुलेआम मिलावट की जा रही है, बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारिओं को इसकी कोई भी खबर नहीं है। नगर सहित जिले के शेरवां, जमालपुर, नरायनपुर, अहरौरा, चुनार, लालगंज, हलिया, छानबे, सीखड़, कछवां, विंध्याचल, पड़री, चील्ह, मड़िहान, अदलहाट आदि इलाकों में भी मिलावट का धंधा तेज हो गया है। जिले में छापेमारी के नाम पर विभागीय अधिकारियों द्वारा सिर्फ खानापूर्ति किए जाने से दुकानदारों का भी मनोबल बढ़ता जा रहा है, जिससे पर्व के दिनों में मिलावट का धंधा जोर पकड़ता जा रहा है।
विज्ञापन

मिलावटखोरी से निजात दिलाने के लिए शुक्रवार से जिले में अभियान चलाकर छापेमारी कर कार्रवाई की जा रही है। नमूूनों को लिया जा रहा है और अभी कई दिनों तक अभियान को जिले में चलाया जाएगा। - अभय कुमार सिंह, जिला अभिहीत अधिकारी खाद्य एवं औषधीय प्रशासन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed