फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अवैध खनन रोक, ग्रामीणों ने दी अधिकारियों को सूचना

अवैध खनन रोक, ग्रामीणों ने दी अधिकारियों को सूचना

Fri, 02 Nov 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन रोक, ग्रामीणों ने दी अधिकारियों को सूचना
जिगना। विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के बभनी मुतलिके परवा गांव में बुधवार को गंगा में हो रहे अवैध खनन का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने काम रोकवा दिया। साथ ही डीएम और एसडीएम सदर को मामले की जानकारी दी। ग्रामीणों का आरोप है कि नोएडा की एक कंपनी को नंदनी गांव में साढ़े बारह एकड़ में खनन पट्टा दिया गया है। कंपनी की ओर से अवैध तरीके से बभनी मुतलिके परवा में भी मशीन लगाकर खनन कराया जा रहा है। गुरुवार को आक्रोशित ग्रामीण वाहनों को रोककर अवैध खनन बंद करने की मांग पर अड़ गए। साथ ही ग्रामीण प्रदर्शन करने लगे। इससे खनन कर रहे मजदूर और कर्मचारी सहम गए। विरोध प्रदर्शन में प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार यादव, फलई, कलंदर यादव, हरी यादव, लक्षनधारी माझी, रामवृक्ष, चिंता मणि, शिवम्, धीरज सहित भारी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed