{"_id":"5ba686b7867a557ec31fb4d1","slug":"41537640119-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे की मांग पर अद कृष्णा गुट ने दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे की मांग पर अद कृष्णा गुट ने दिया समर्थन
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़री। फोर लेन के लिए जमीन अधिग्रहण के मामले में उचित मुआवजे की मांग को लेकर पहाड़ी विकास खंड के मोहनपुर रामलीला मैदान पर धरना दे रहे किसानों से शनिवार को अपना दल (कृष्णा गुट) की प्रदेश अध्यक्ष पल्लवी के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे उनके पति पंकज पटेल ने मुलाकात की। उन्होंने किसानों के आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि उनकी पार्टी किसानों के आंदोलन में उनके साथ है।
अनिश्चित कालीन धरना स्थल पर देर शाम अपना दल की प्रदेश अध्यक्ष पल्लवी पटेल के प्रतिनिधि के रूप में उनके पति पंकज पटेल धरना में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जहां किसानों का जहां पसीना बहेगा वहां अपना दल कृष्णा गुट के कार्यकर्ता अपना खून बहाने को तैयार हैं। उन्होंने युवा किसान नेता दुर्गेश पटेल द्वारा चलाए जा रहे इस किसान आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर आरपार की लड़ाई लड़ने की बात कर पार्टी की और से अपना पूरा समर्थन दिए जाने की घोषणा की। प्रदर्शन की अध्यक्षता दुर्गेश पटेल एवं संचालन अर्जुन पटेल ने किया। इस दौरान अपना दल के जिलाध्यक्ष रमाशंकर पटेल, चंदन दुबे ,संजय सिंह ,अवधेश सिंह, रमेश सिंह , रामकरन सिंह, रामबाबू सिंह, राजेश पटेेल, रामभजन पटेल, अंशुमान पटेल, विपिन पटेल, प्रमोद पटेल, संजीव दुबे, गणेश पटेल, विवेक सिंह, किशन विश्वकर्मा, सर्वेश सिंह, विष्णु सिंह व अनूप पटेल आदि मौजूद रहे।