{"_id":"5ba29d84867a557f5742decb","slug":"41537383812-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान गोष्ठी में सफाई कर्मियों को बैठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान गोष्ठी में सफाई कर्मियों को बैठाया
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमालपुर। ब्लाक सभागार में बुधवार को विकास खंड स्तरीय कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा के पूूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह मौजूद रहे। गोष्ठी में किसानों की कम संख्या होने पर आनन-फानन में सफाई कर्मियों को बुलाकर खाली कुर्सियों पर बैठा दिया गया। किसानों की अनुपस्थिति पर भाजपा पूर्व मंडल ने नाराजगी भी जताई।
कृषि विशेषज्ञों ने उन्नतशील खेती के बारे में जानकारी दी। सहायक विकास अधिकारी कृषि रामबली ने खेतों में फसल अवशेष न जलाने की हिदायत दी। फसल अवशेष जलाने से कई फसल मित्र कीट मर जाते हैं। उन्होंने किसानों से शोधन कर बीज के प्रयोग करने की सलाह दी। कृषि विभाग द्वारा प्रचार प्रसार के अभाव में गोष्ठी में कुछ ही किसान ही मौजूद रहे। वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप बी अमरनाथ ने जैविक विधि से किसानों को खेती करने की सलाह दी। इस दौरान जंगबहादुर पटेल, धर्मराज, बसंत, सतीश शर्मा, अनिल सिंह, महेंद्र सिंह, चंद्रिका मौर्य, रमेश सिंह, सतेंद्र सिंह, भगवान दास पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता सुदामा पटेल एवं संचालन विजय शंकर सिंह ने किया।