{"_id":"5b16cf284f1c1b684d8b4d33","slug":"41528221480-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिणी परिसर को प्लाटिक मुक्त का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिणी परिसर को प्लाटिक मुक्त का लिया संकल्प
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण, पर्यावरण को संरक्षित व सुरक्षित रखने के संकल्प एवं परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का निर्णय लिया गया।
आचार्य प्रभारी प्रो. साकेत कुशवाहा एवं मुख्य अतिथि तिलकामांजी विश्वविद्यालय, भागलपुर के पूर्व कुलपति प्रो. आरएस दुबे ने विश्वविद्यालय के संस्थापक भारतरत्न महामना पं. मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पौधरोपण किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि हमारी संस्कृति में पेड़, पर्वत, नदियां सभी पूजनीय हैं। अनादि काल से ही हम पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रयत्नशील रहे हैं। आजादी के बाद रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग से मिट्टी एवं भूजल में भारी धातुओं का समावेश हुआ है, जिससे कई तरह की बीमारियां पैदा हो रही हैं। आचार्य प्रभारी ने दक्षिणी परिसर में ग्रीन क्लब एवं सोसायटी की स्थापना की घोषणा की। डॉ. अभिषेक कुमार द्वारा निर्मित एवं पुरस्कृत लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। असिस्टेन्ट प्रोफेूर नवीन कुमार ने संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. ब्रजेश कुमार मिश्रा द्वारा किया गया। संयोजक डॉ. अनिल कुमार पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। समन्वयक डॉ. रजनी श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान प्रो. एसपी सिंह, प्रो. श्रीराम सिंह, डॉ. कौस्तव चटर्जी, डॉ. प्रियंका सिंह आदि मौजूद रहे।