फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जल संचयन न होने से भू-जल स्तर खिसक रहा निचे

जल संचयन न होने से भू-जल स्तर खिसक रहा निचे

Thu, 22 Feb 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
जल संचयन न होने से भू-जल स्तर खिसक रहा निचे
शेरवां। पहाड़ी क्षेत्र की तलहटी में फरवरी माह में ही भूगर्भ जल स्तर खिसक कर 35 फिट नीचे पहुंच गया है। प्रदेश सरकार द्वारा चेकडैमों व बंधियों के निर्माण के लिए धन अवमुक्त नहीं किया जा रहा है। वर्ष 2001-02 में प्रदेश के तत्कालीन सिचाई मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने वर्षा जल संचयन व भूगर्भ जल संरक्षण योजना के अंतर्गत गांवों में तालाब का निर्माण कराया था, लेकिन प्रदेश का निजाम बदलते ही योजना अधर में लटक गई है। जल संचयन व भूगर्भ जल संरक्षण योजना के अंतर्गत खोदे गए तालाब मरम्मत व देखरेख के अभाव में मिट्टी भर जाने से जल भंडारण की क्षमता खत्म होती जा रही है। वर्षा कम होने व लगातार हो रहे जलदोहन से भूगर्भ जल स्तर तेजी से निचे खिसक रहा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जल संचयन योजना के लागू हो जाने से पेयजल संकट, पशुओं के पीने के पानी का संकट, सैकड़ों बीघे फसलों की सिंचाई का संकट दूर हो जाएगा। इलाके के रमेश सिंह, शरण शंकर चतुर्वेदी, पन्नालाल सिंह, ओमकार यादव, भृगुनाथ सिंह, संतोष सिंह, ऋषि सिंह, सुभाष चंद्र सिंह, श्रीकांत द्विवेदी, संतोष चौबे आदि ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से वर्षा जल संचयन व भूगर्भ जल संरक्षण के लिए धन अवमुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed