{"_id":"5a3c00e34f1c1bc8678c2d41","slug":"41513881827-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट ई पुलिस अप्लीकेशन पर दो नई सुविधाए हुई लांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट ई पुलिस अप्लीकेशन पर दो नई सुविधाए हुई लांच
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब स्मार्ट ई पुलिस अप्लीकेशन पर एंटी रोमियो और मोबाइल खोया पाया की सुविधा अपने मोबाइल पर स्मार्ट ई पुलिस ऐप पर देख सकते हैं। यह सुविधा 222.ह्यद्वड्डह्म्ह्लद्गश्चशद्यद्बष्द्ग.ष्शद्व वेबसाइट पर ऑनलाइन भी उपलब्ध है। इसी के साथ प्रोफाइल सुविधा के माध्यम से अधिकारी और कर्मचारियों को मिल गई सुविधाओं में दो और एंटी रोमियो और मोबाइल खोया पाया का शुभारंभ किया गया।
पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि मिर्जापुर में पुलिस कर्मियों का अवकाश पेपरलेस होने के बाद मिर्जापुर के पुलिसकर्मियों को स्मार्ट ई पुलिस ऐप पर दी जाने वाली सुविधाओं में सैलरी स्लिप प्रोफाइल, ड्यूटी कार्ड, के बाद मोबाइल खोया पाया और एंटी रोमियो की सुविधाएं स्मार्ट ई पुलिस के माध्यम से प्रदान की जाएगी। जिस में एंटी रोमियो में पुलिसकर्मी छेड़खानी करने वाले संदिग्ध या आरोपी की पूरी सूचना फोटो नाम पता मोबाइल नंबर विवरण के साथ फीड करेंगे तो सॉफ्टवेयर ये सर्च करके बता देगा कि छेड़खानी करने वाला संदिग्ध /आरोपी द्वारा इससे पहले कोई इस तरह की गतिविधि कर चुका है या पहली बार किया है। अगर संदिग्ध या आरोपी का डाटा मैच कर जाएगा तो पुलिस उस पर कार्यवाही करेगी। इससे प्रेमी जोड़े को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाएगा। मोबाइल खोया-पाया में पुलिसकर्मियों द्वारा किसी भी व्यक्ति की मोबाइल चोरी हो जाने की सूचना अपने मोबाइल एप्लीकेशन स्मार्ट ई पुलिस से ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। जिस में शिकायतकर्ता का नाम मोबाइल नंबर, मोबाइल खोया है या चोरी हुआ है ईएमआई नंबर की जानकारी दर्ज की जाएगी। मोबाइल फोन द्वारा कर्मचारियों को ये सुविधाएं सर्वप्रथम जनपद मिर्जापुर उत्तर प्रदेश में ही मिल रही हैं जिससे कर्मचारियों में काफी प्रसन्नता है।
इनसेट
ऐप के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं मुकदमा
एंटी रोमियो अभियान में छेड़खानी करने वाले आरोपी का नाम पता मोबाइल नंबर व फोटो सहित विवरण अपने मोबाइल से इस ऐप के माध्यम से दर्ज कर सकते हैं। इसी प्रकार मोबाइल खोया पाया में कोई भी व्यक्ति किसी पुलिसकर्मी से मिलकर उसके मोबाइल में अपने मोबाइल खो जाने या चोरी हो जाने की संबंधी सूचना दर्ज करा सकता है
विज्ञापन
इनसेट
स्मार्ट ई पुलिस का लाभ केवल वही पुलिसकर्मी ले सकते हैं, जिनके मोबाइल नंबर स्मार्ट ई पुलिस ऐप पर रजिस्टर्ड हैं तथा उनपर ओटीपी आता हो। इस प्रतिबंध के कारण यह अप्लीकेशन काफी सुरक्षित भी है। कोई भी गैरविभागीय अथवा आम नागरिक इस अप्लीकेशन में लॉगइन नहीं कर पायेगा। अब स्मार्ट ई पुलिस ऐप के माध्यम से मोबाइल पर मिलने वाली ये सुविधायें कर्मचारियों के साथ-साथ कर्मचारियों के माध्यम से जनता को भी मिलेगी, भागदौड़ ना करके किसी भी पुलिसकर्मी से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
प्रशांत यादव