फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   तहरीर देकर लौट रहे बस मालिक समेत दो को पीटा

तहरीर देकर लौट रहे बस मालिक समेत दो को पीटा

Mon, 27 Nov 2017 12:22 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
तहरीर देकर लौट रहे बस मालिक समेत दो को पीटा

विज्ञापन
मिर्जापुर। जिगना थाने में तहरीर देकर लौट रहे निजी बस मालिक समेत दो लोगों पर बाइक सवारों ने शनिवार की रात जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ा समेरी गांव के पास गाड़ी रोककर राड व हाकी से हमला कर दिया। दोनों को बुरी तरह से जख्मी करने के बाद हमलावर वहां से भाग निकले। घटना के बाद पहुंचे आसपास के लोगों ने दोनों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

इलाहाबाद जनपद के मांडा थाना क्षेत्र के भारतगंज महुवारी गांव निवासी गुडडू 35 वर्ष पुत्र गौरीशंकर की मिर्जापुर से इलाहाबाद तक निजी बस चलती है। गत दिनों भाड़े को लेकर जिगना के पास कुछ लोगों ने चलती बस में चालक से मारपीट करने लगे। जिससे बस अनियंत्रित होकर गडढे में गिरकर पलट गई। दुर्घटना में 20 से अधिक यात्री घायल गए थे। मामले की जानकारी होने पर बस मालिक गुडडू शनिवार की दोपहर अज्ञात लोगों द्वारा चालक के साथ मारपीट करने के कारण बस पलटने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देने पहुुंचा। लेकिन प्रभारी के क्षेत्र में निकलने के कारण तहरीर नहीं दे पाया। काफी देर बाद थाने में तहरीर देकर घर के लिए निकला तो रास्ते में पहले से खड़े बाइक सवार युवकों ने बिहसड़ा सेमरी के पास उसका पीछा कर गाड़ी रोक लिया। आरोपियों ने थाने से तहरीर वापस लेने को कहा तो उसने इंकार कर दिया। विरोध जताते ही आरोपियों ने राड व हाकी से हमला बोलकर घायल कर दिया। उसके साथ मौजूद उसका एक साथी ओम प्रकाश 28 वर्ष पुत्र चंदमणि घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed