{"_id":"59d1402e4f1c1bb0538b5280","slug":"41506885678-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा को स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा को स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। ‘गंगा और घाटों के क्षेत्र को स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी है। हम सभी मिलकर अपना योगदान देकर गंगा नदी को बचाने का संकल्प ले।’ यह बात नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन जल संसाधन एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय द्वारा नमामि गंगे योजना के तहत घंटाघर में आयोजित कार्यक्रम में कही। इससे पूर्व बरियाघाट में जिलाधिकारी बिमल कुमार दूबे ने स्वच्छता की शपथ दिलाकर एनसीसी कैडेट्स व स्काउट गाइड की रैली को रवाना किया।
रैली बरियाघाट, वासलीगंज होते हुए घंटाघर पहुंची। वहां नगर विधायक ने कहा कि क्षेत्र के गंगा के तट को साफ सुथरा रखें और लोगों को भी गंगा को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करें। डीएम ने कहा कि जिले को खुले में शौच मुक्त बनाना है। घरों के दूषित पानी के निस्तारणलिए सोख्ता बनाएं। एडीएम विजय बहादुर, ईओ वीरेंद्र श्रीवास्तव, डीएसटीओ संतोष कुमार, ले. कर्नल मुफ्ती मसूद, कमलाकांत शुक्ला आदि ने स्वच्छता के महत्व को बताया। इस दौरान कुलदीप शुक्ला, सत्यंबदा सिंह, विष्णु सोनकर, वीरेंद्र तिवारी, श्रद्घा श्रीवास्तव, निर्मला राय, राजेश सोनकर, उमा बरनवाल, डाली अग्रहरि, दिवाकर मिश्र, श्याम सुंदर केसरी, नीरु श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान घंटाघर स्थित पार्क में विधायक, डीएम, एडीएम ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में सौरभ श्रीवास्तव, दुर्गा श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, अंजू, आशुतोष त्रिपाठी, सीमा तिवारी, अनिल रावत आदि ने सहयोग किया।