{"_id":"5991ed104f1c1bc51e8b46ee","slug":"41502735632-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने बीएसए को दर्ज कराया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने बीएसए को दर्ज कराया बयान
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्राइमरी स्कूलों में ऑडिट के नाम पर शिक्षकों से वसूली की शिकायत सोमवार को जांच के दौरान निराधार निकली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने मामले की जांच के लिए लालडिग्गी स्थित राणी कर्णावती में शिक्षकों से पूछताछ किया। जिसमें शिक्षकों ने वसूली की बात को सिरे से नकार दिया।
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित परिषदीय स्कूलों में वित्तीय वर्ष में कराए गए कार्यों की ऑडिट करने विगत दिनों ऑडिट टीम जिले में आई। ऑडिट टीम द्वारा जांच के दौरान कुछ लोगों द्वारा वीडियो वायरल किया गया। वसूली की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने सीखड़ ब्लॉक के शिक्षकों को सोमवार को जांच के लिए बुलाया। जिसमें बीएसए ने शिक्षक सुधीर सिंह, श्याम शंकर सिंह, शिवराजी देवी, शशिकला, रमवंती देवी, विकास चंद्र, आनंद प्रकाश सिंह, चंद्रपाणि सिंह ने कहा कि एबीआरसी श्यामशंकर सिंह और लेखाकार द्वारा ऑडिट के नाम पर कोई वसूली नहीं किया गया है। बताया कि विकास चंद्र हांसीपुर ने 380 रुपया, शशिकला बगहा ने 540 रुपया, रमवंती सीखड़ ने 580 रुपया, शिवराजी देवी आराजी लाइन सुल्तानपुर ने 440 रुपया शिक्षक दिवस पर वितरित टिकट की धनराशि को एबीआरसी के पास जमा किया था। शिक्षकों द्वारा एबीआरसी के पास टिकट की धनराशि को जमा करते समय ही वीडियो बना कर एक शिक्षक द्वारा वायरल किया गया। शिक्षकों ने वसूली की शिकायत को निराधार बताते हुए संबंधित शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग किया है।