फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   4 crore wages of 42 thousand MNREGA workers are pending

Mirzapur News: 42 हजार मनरेगा श्रमिकों की चार करोड़ मजदूरी बकाया

Tue, 11 Mar 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
4 crore wages of 42 thousand MNREGA workers are pending
जमालपुर। क्षेत्र के 99 ग्राम पंचायतों के 42 हजार मनरेगा श्रमिकों का चार करोड़ रुपये की मजदूरी बकाया है। होली त्योहार पर भुगतान को लेकर श्रमिक ग्राम प्रधानों के घर का चक्कर लगा रहे हैं। मजदूरी का भुगतान नहीं होने से होली के पर्व पर मजदूरों को कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।इस मामले में अधिकारी भी मौन धारण किए हुए हैं। पिछले पांच महीने से मनरेगा के मजदूरों का भुगतान नहीं होने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। भुगतान के लिए मनरेगा श्रमिक अपने संबंधित ग्राम पंचायत के पंचायत भवन एवं ब्लॉक मुख्यालय का चक्कर काट रहे हैं। होली करीब आ गया अभी तक भुगतान न होने से होली का त्योहार फीका पड़ सकता है। विकास खंड जमालपुर में 42 हजार मनरेगा श्रमिक पंजीकृत हैं। मनरेगा सेल के ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि श्रमिकों के साथ ही साथ कार्यालय स्टाफ, रोजगार सेवकों और तकनीकी सहायकों का भी अभी तक मानदेय का भुगतान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed